फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Three cops suspended after video of their musical journey goes viral

गुजरात: तीन पुलिसकर्मी निलंबित, सफर में संगीत का आनंद लेने का वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

Thu, 20 Jan 2022 04:29 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, गांधीधाम
पीटीआई, गांधीधाम Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 Jan 2022 04:29 AM IST
सार

पूर्वी कच्छ के पुलिस अधीक्षक मयूर पाटिल ने इस मामले में कर्रवाई करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों के व्यवहार को अनुचित करार दिया और उन्हें निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Gujarat Three cops suspended after video of their musical journey goes viral
गुजरात पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

गुजरात के कच्छ जिले में तैनात तीन पुलिस कांस्टेबलों को बुधवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया। वायरल वीडियो में तीनों पुलिसकर्मी कार में सफर के दौरान संगीत का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस दौरान न तो वे यातायात नियम का पालन करते दिखाई देते हैं और न ही मास्क पहनने के आदेश का पालन करते नजर आते हैं।

पूर्वी कच्छ के पुलिस अधीक्षक मयूर पाटिल ने इस मामले में कर्रवाई करते हुए तीनों के व्यवहार को अनुचित करार दिया। एक आधिकारिक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पूर्वी कच्छ के पुलिस अधीक्षक मयूर पाटिल ने "अभद्र व्यवहार, यातायात नियमों का उल्लंघन करने और पुलिस की छवि खराब करने वाले कृत्यों में लिप्त होने के लिए कांस्टेबलों के खिलाफ यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया कि निलंबित कांस्टेबलों में जगदीश सोलंकी, हरेश चौधरी और राजा हिरागर शामिल हैं, ये तीनों पुलिसकर्मी गांधीधाम 'ए' डिवीजन पुलिस स्टेशन में तैनात थे। वीडियो में चार कांस्टेबलों को कार में सवार होकर संगीत की धुन पर झूमते और गाते हुए देखा गया है। ड्राइवर सहित उनमें से किसी ने भी सीटबेल्ट नहीं पहना था और न ही उन्होंने फेस मास्क पहना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञप्ति में कहा गया है कि वीडियो को जाहिर तौर पर एक पुलिसकर्मी ने मोबाइल फोन से शूट किया था। यह यात्रा कब की गई है यह स्पष्ट नहीं है। जैसा कि वीडियो में दिख रहा चौथा कांस्टेबल अब पड़ोसी बनासकांठा जिले में तैनात है, इसलिए वहां के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed