फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Successful testing cannon after 28 years Ranchodji temple of Vadodara

Gujarat: वडोदरा के रणछोड़जी मंदिर में 28 साल बाद तोप का सफल परीक्षण, जानिए क्या है पूरा मामला

Mon, 29 Jan 2024 06:33 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 06:33 AM IST
सार

कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किए गए वरिष्ठ वकील कौशिक भट्ट ने कहा, सुनवाई के दौरान सिविल जज एआर पटेल की अदालत ने यह जानने के लिए परीक्षण की अनुमति दी थी कि इसका उपयोग सुरक्षित है या नहीं।

विज्ञापन
Gujarat Successful testing cannon after 28 years Ranchodji temple of Vadodara
कोर्ट - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के वडोदरा में सिविल कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद रणछोड़जी मंदिर में 28 साल बाद 150 वर्ष पुरानी एक पीतल की तोप का सफल परीक्षण किया गया। दरअसल, मंदिर के पुजारियों ने अदालत के समक्ष एक याचिका दायर की है, जिसमें एक परंपरा का हवाला देते हुए वार्षिक दिवाली समारोह में भगवान रणछोड़ को तोप से सलामी देने की अनुमति मांगी गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि इस तोप की विरासत बड़ौदा के गायकवाड़ राजवंश से जुड़ी है। यह परंपरा 1996 के बाद दुर्घटना के कारण बंद हो गई थी। मामले में कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किए गए वरिष्ठ वकील कौशिक भट्ट ने कहा, सुनवाई के दौरान सिविल जज एआर पटेल की अदालत ने यह जानने के लिए परीक्षण की अनुमति दी थी कि इसका उपयोग सुरक्षित है या नहीं। उन्होंने कहा, अब परीक्षण रिपोर्ट अदालत को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर यह आदेश दिया जाएगा कि क्या तोप का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed