फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat students stranded in Ukraine appeal for evacuation

युद्ध का असर: यूक्रेन में फंसे कई गुजराती छात्र, निकालने की लगाई गुहार, भेजे वीडियो संदेश 

Thu, 24 Feb 2022 04:24 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Amit Mandal Updated Thu, 24 Feb 2022 04:24 PM IST
सार

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा, मैं छात्रों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि छात्रों की सुरक्षा भारत सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालेगी। 

विज्ञापन
Gujarat students stranded in Ukraine appeal for evacuation
यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्र - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन में पढ़ रहे गुजरात के कई छात्रों ने एक हताश अपील करते हुए कहा है कि उन्हें यहां से निकाला जाए, क्योंकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूरोपीय देश में एक सैन्य अभियान की घोषणा की है। जबकि गुजरात सरकार ने अभी भी यूक्रेन में फंसे राज्य के छात्रों की सही संख्या नहीं बताई है। गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने गुरुवार को आश्वासन दिया कि केंद्र और साथ ही यूक्रेन में भारतीय दूतावास छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


राज्य सरकार ने कहा, छात्रों को निकालना प्राथमिकता
राज्य सरकार के प्रवक्ता वघानी ने संवाददाताओं से कहा कि इन छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों को पहले से ही आपातकालीन संपर्क नंबर दिए गए थे। छात्रों को यूक्रेन में दूतावास के संपर्क में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में गुजराती छात्रों सहित कई फंसे भारतीयों को विमान से वापस लाया गया है। मंत्री ने कहा कि लेकिन उस समय कुछ गुजराती विमान में सवार नहीं हो सके थे, अब वहां स्थिति खराब हो रही है। उन्होंने कहा, मैं छात्रों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनकी सुरक्षा भारत सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सरकार ने पहले भी फंसे भारतीयों को निकाला है और हम इस बार भी ऐसा करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चार छात्रों ने मांगी सांसद से मांगी मदद 
ऐसे चार छात्रों के माता-पिता ने वडोदरा के सांसद रंजन भट्ट से संपर्क किया और उनसे मदद मांगी। भट्ट ने कहा कि वडोदरा के चार छात्रों को यूक्रेन से तुर्की की उड़ान में सवार होना था। लेकिन, अंतिम समय में उड़ान रद्द हो गई और हवाई अड्डे को भी सील कर दिया गया। इन छात्रों को हवाई अड्डे से बाहर जाने के लिए भी कहा गया। मैंने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है और इन फंसे हुए छात्रों के बारे में जानकारी दी। 

दो अन्य छात्र अरवल्ली जिले के भावेश वंजारा और राजकोट के हर्ष सोनी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं और उन्होंने तत्काल मदद के लिए वीडियो संदेश भेजे। सोनी ने वीडियो संदेश में कहा, मैं मेडिकल कोर्स के अंतिम वर्ष में हूं। हर गुजरते घंटे के साथ स्थिति बिगड़ती जा रही है। मेरे जैसे कुछ अन्य भी हैं जो फंसे हुए हैं। मैं सरकार से कुछ करने और हमारी मदद करने की अपील करता हूं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed