{"_id":"5ce05c8cbdec22073706cc95","slug":"gujarat-son-arrested-for-killing-his-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : सुपारी देकर पिता की हत्या कराने वाला बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : सुपारी देकर पिता की हत्या कराने वाला बेटा गिरफ्तार
Sun, 19 May 2019 12:57 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 19 May 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात पुलिस ने सूरत के एक कारोबारी की हत्या के सिलसिले में उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि जीतेश पटेल ने अपने पिता प्रह्लाद पटेल (70) की हत्या कराने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। हत्या का यह मामला 14 मई का है।
विज्ञापन
सूरत क्राइम ब्रांच के मुताबिक, जीतेश अपने पिता की दोनों फैक्टरियां हड़पना चाहता था। इसको लेकर पिता और बेटे में पिछले आठ महीने से अनबन चल रही थी। मामला हल न होता देख जीतेश ने पिता को अपने रास्ते से हटाकर उनकी दोनों फैक्टरियों को हड़पने की योजना बनाई। इसके लिए उसने एक मिल वर्कर सलीम शेख से संपर्क किया और अपने पिता की हत्या करने के लिए उसके सामने 10 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
सलीम इस काम के लिए तैयार हो गया और उसने संजय तुकाराम रामराज्य को भी इसके लिए राजी कर लिया। इसके बाद जीतेश, सलीम और संजय कारोबारी डील के बहाने प्रह्लाद के फैक्टरी गए हत्या करने के बाद शव को फैक्टरी में ही दफना दिया। किसी को शक न हो इसलिए अगले दिन 15 मई को जीतेश ने अपने पिता के लापता होने की पंडेसरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन
जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा, जिससे इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझ सकी। संजय ने पुलिस पूछताछ में जीतेश और सलीम के भी इस हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली। जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।