{"_id":"65ce5756e700d42a4007c679","slug":"gujarat-rajya-sabha-election-dholakia-richest-among-four-bjp-candidates-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के चार उम्मीदवारों में ढोलकिया सबसे अमीर, इनकी संपत्ति के बारे में जानें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के चार उम्मीदवारों में ढोलकिया सबसे अमीर, इनकी संपत्ति के बारे में जानें
Thu, 15 Feb 2024 11:56 PM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:56 PM IST
सार
हलफनामे में बताया गया कि चारों उम्मीदवारों में से किसी के भी खिलाफ कोई प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं है और ना ही वे किसी आपराधिक मुकदमे का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को गुजरात से नांमांकन दाखिल करने वाले भाजपा के चार उम्मीदवारों में से एक हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया सबसे अमीर व्यक्ति पाए गए हैं। सूचना के मुताबिक ढोलकिया 279 करोड़ रुपए की कुल घोषित संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन
वहीं, अगर प्रत्येक उम्मीदवार की संपत्ति की बात की जाए तो चुनावी हलफनामे से पता चला है कि एक अन्य उम्मीदवार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास 9.36 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सत्तारूढ़ दल ने 27 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए नड्डा और ढोलकिया के अलावा पार्टी नेता जशवंतसिंह परमार और मयंक नायक को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
हलफनामे में बताया गया कि चारों उम्मीदवारों में से किसी के भी खिलाफ कोई प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं है और ना ही वे किसी आपराधिक मुकदमे का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
किसके पास कितनी आय
चुनावी हलफनामे के साथ संलग्न 2022-23 के आयकर रिटर्न के अनुसार, नड्डा की वार्षिक आय 24.92 लाख रुपये थी। वहीं, इसी अवधि के दौरान उनकी पत्नी मल्लिका की आय 5.26 लाख रुपये थी। हलफनामे में कहा गया है कि दंपति के पास कुल मिलाकर 9.36 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
सूरत के 76 वर्षीय हीरा व्यवसायी गोविंद ढोलकिया, श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। उनके हलफनामे में कहा गया है कि वह छठी कक्षा पास हैं और 2022-23 में उनकी आय 35.24 करोड़ रुपये थी, जबकि उनकी पत्नी की आय 3.47 करोड़ थी।
बता दें कि ढोलकिया, उनकी पत्नी चंपाबेन और उनके हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के पास सामूहिक रूप से 279 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।
जशवंतसिंह कितनी संपत्ति के हैं मालिक
इधर, 48 वर्षीय जशवंतसिंह परमार की बता करें तो वह एक सर्जन हैं और पंचमहल जिले के गोधरा में एक अस्पताल चलाते हैं। उनके हलफनामे के मुताबिक, उनकी पत्नी कल्पना एक लैब टेक्नीशियन हैं। जहां 2022-23 में परमार की आय 1.38 करोड़ रुपये थी, वहीं उनकी पत्नी ने उस वर्ष 28.60 लाख रुपये कमाए। हलफनामे के मुताबिक उनकी संयुक्त संपत्ति 14.98 करोड़ रुपये है।
मयंक नायक के पास कितनी संपत्ति
इसके अलावा 52 वर्षीय मयंक नायक के हलफनामे के मुताबिक उनके पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा है और वह व्यवसाय में लगे हुए हैं। जहां 2022-23 में उनकी आय 17.77 लाख रुपये थी, वहीं उनके और उनकी पत्नी के पास 11.45 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है।