फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Rahul Gandhi set launch 'Sangathan Sirjan Abhiyan' for revamping party, strengthen org

Congress: गुजरात से संगठन सृजन अभियान शुरू करेंगे राहुल गांधी, पार्टी में सुधार-संगठन को मजबूत करने का प्रयास

Tue, 15 Apr 2025 03:41 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरवल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरवल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 15 Apr 2025 03:41 PM IST
सार

Gujarat: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम का मकसद पार्टी में सुधार और संगठन को मजबूत करना है। कांग्रेस का यह अभियान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 2025 को "संगठनात्मक सुधारों का वर्ष" बनाने के आह्वान के अनुरूप है।

विज्ञापन
Gujarat: Rahul Gandhi set launch 'Sangathan Sirjan Abhiyan' for revamping party, strengthen org
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को गुजरात के अरावली जिले के मोडासा क्षेत्र में 'संगठन सृजन अभियान' का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य जिला कांग्रेस समितियों को सशक्त बनाकर पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना और जवाबदेही की एक नई प्रणाली शुरू करना है। पार्टी के अभियान की शुरुआत करने के लिए राहुल गांधी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। यह पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 2025 को 'संगठनात्मक सुधारों का वर्ष' बनाने के आह्वान के अनुरूप एक कार्यक्रम है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - MHA: वक्फ कानून के खिलाफ बंगाल में हुई हिंसा में बांग्लादेशी उपद्रवियों का हाथ! प्रारंभिक जांच में बड़ा खुलासा
विज्ञापन


केसी वेणुगोपाल ने दी राहुल के दौरे की जानकारी
वहीं एक हफ्ते पहले अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की बैठक के दौरान भी इस प्रतिबद्धता को दोहराया गया था। कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के दौरे के बारे में बात करते हुए एक्स पर लिखा, 'आज और कल, राहुल गांधी इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए गुजरात में होंगे। वे अरावली जिले के मोडासा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। इसका पहला उद्देश्य जिला कांग्रेस समितियों और उनके अध्यक्षों को सशक्त बनाकर और जवाबदेही की एक नई प्रणाली शुरू करके पार्टी संगठन को मजबूत करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से मिले लोगों को बाहर करना है- राहुल
बता दें कि, राहुल गांधी ने पहले गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा था कि पार्टी से कुछ ऐसे लोगों को बाहर करने की जरूरत है जो भाजपा के साथ मिले-जुले हैं। अगर हम (लोगों के साथ) रिश्ता बनाना चाहते हैं, तो हमें दो काम करने होंगे, पहला काम इन दो समूहों (वफादारों और भाजपा समर्थकों) को अलग करना है, सख्त कार्रवाई करनी होगी। अगर हमें दस, पंद्रह, बीस या तीस लोगों को भी हटाना पड़े, तो हमें उन्हें हटाना चाहिए। भाजपा के लिए काम करने वालों की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'आप अंदर से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। आपके लिए यहां कोई जगह नहीं है।' 

यह भी पढ़ें - SC: 'ऐसा क्यों कहा?' शीर्ष अदालत का इलाहाबाद हाईकोर्ट की 'लड़की ने मुसीबत को न्योता दिया' वाली टिप्पणी पर सवाल

इससे पहले पार्टी नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पार्टी की पहल पार्टी को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा, 'गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि है। राहुल गांधी महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। राहुल गांधी की यह नई पहल पार्टी को नई दिशा देगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed