{"_id":"58be66944f1c1bd528dc4028","slug":"gujarat-patidar-protesters-throw-eggs-at-amit-shah-s-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में अमित शाह का विरोध, गाड़ी के ऊपर पाटीदारों ने फेंके अंडे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात में अमित शाह का विरोध, गाड़ी के ऊपर पाटीदारों ने फेंके अंडे
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
Updated Wed, 08 Mar 2017 07:28 AM IST
विज्ञापन
गुजरात में पाटीदारों ने फेंके अंडे
- फोटो : HT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह को अपने ही गृह राज्य गुजरात में विरोधों का सामना करना पड़ा। पीएम के गुजरात दौरे के मद्देनजर सोमवार की शाम बीजेपी अध्यक्ष अहमदाबाद पहुंचे थे। तभी पाटीदार आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे से हमला कर दिया। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जा रहे हैं।
विज्ञापन
हिन्दुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि सोमवार की रात अमित शाह का काफिला सोमनाथ जा रहा था तभी केशोद के पास उनपर अंडे फेंके गए। बता दें कि दोपहर बाद पीएम सूरत पहुंचेंगे, जहां वो एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम भरुच जिले के दहेज में ओएनजीसी के ओपेल प्लांट का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचनेवाले हैं। क्योंकि यहां कल सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक है, जिसमें मोदी के साथ ही आडवाणी और अमित शाह भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन