{"_id":"62241ee7c9e27d0f9739196b","slug":"gujarat-offensive-remarks-against-islam-police-arrested-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
Sun, 06 Mar 2022 08:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 06 Mar 2022 08:09 AM IST
सार
आरोपी शैलेश ने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्प्णी की थी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाने पहुंचे।
विज्ञापन
arresting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के नवसारी से शनिवार को पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पहचान बिलिमोरा तालुका के बंदर रोड निवासी शैलेश सारंग के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि, आरोपी शैलेश सारंग के खिलाफ जवाहर रोड निवासी जहीर अहमद कासली द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा गया था कि, आरोपी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाने पहुंचे।
विज्ञापन
बिलिमोरा पुलिस उप-निरीक्षक के एम वसावा ने बताया कि, पूरे क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हम मुस्लिम नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन