फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Minor Gangrape Case, Chargesheet filed against three in 24 hours of arrest Bhavnagar

गुजरात पुलिस ने पेश की मिसाल: चार घंटे के भीतर दुष्कर्म के सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार, 24 घंटे में चार्जशीट दाखिल

Tue, 15 Feb 2022 11:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 15 Feb 2022 11:31 AM IST
सार

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में गुजरात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी है।

विज्ञापन
Gujarat Minor Gangrape Case, Chargesheet filed against three  in 24 hours of arrest Bhavnagar
गुजरात पुलिस

विस्तार

देश के कई राज्यों में लोगों को पुलिस से शिकायत रहती है कि पुलिस घटना घटित होने के काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंचती है और फिर कार्रवाई करने में लापरवाही बरतती है। लेकिन गुजरात पुलिस ने इसके विपरित जाकर कार्रवाई करने में जबरदस्त तेजी दिखाई है। मामला है भावनगर का जहां शुक्रवार रात 10 बजे एक 15 साल की नाबालिग लड़की से कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और आरोपी इसके बाद भागने की फिराक में थे लेकिन एक होटल मालिक की सूचना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए केवल चार घंटे के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई और सभी आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन


आरोपियों ने इस तरह से दिया घटना को अंजाम
घटना शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे की है, जब एक आरोपी मनसुख सोलंकी (35) ने देख कि नाबालिग लड़की घर के बाहर अकेली खड़ी है। सोलंकी, जो अपने दोस्त संजय मकवाना (25) के साथ था, ने लड़की को कार में एक छोटी ड्राइव पर चलने के लिए लुभाया जिसके लिए वह सहमत हो गई। इस बीच दोनों ने अपने दोस्त मुस्तफा शेख (35) को भी फोन किया। इसके बाद तीनों ने ट्रैपज गांव के पास एक निर्माणाधीन पुल के नीचे कार ले जाकर लड़की को अलंग के पास हाईवे पर ले गए, जहां तीनों ने बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed