फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Sambhav media and real estate group raided, unaccounted transactions worth Rs 1000 crore exposed

गुजरात : सीबीडीटी का कारोबारी समूह पर छापा, 1000 करोड़ रुपये का बेहिसाबी लेनदेन उजागर

Fri, 10 Sep 2021 06:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 10 Sep 2021 06:50 PM IST
सार

संभव समूह गुजरात के बड़े कारोबारी घरानों में से एक है। बुधवार से शुरू की गई जांच अब भी जारी है।
 

विज्ञापन
Gujarat: Sambhav media and real estate group raided, unaccounted transactions worth Rs 1000 crore exposed
आईटी रेड

विस्तार

आयकर विभाग ने गुजरात के मीडिया व रियल एस्टेट कारोबारी संभव समूह के खिलाफ कर चोरी की जांच शुरू की है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को बताया कि बीते तीन दिनों से  जारी जांच में अब तक 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बेहिसाबी लेनदेन का पता लगाया जा चुका है। संभव ग्रुप का मुख्यालय अहमदाबाद में है। 

विज्ञापन


सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि आठ सितंबर को संभव समूह के 20 परिसरों में तलाशी शुरू की गई जो गुजरात के प्रमुख व्यापारिक घरानों में से एक है। जांच अब भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि संभव समूह की मीडिया इकाई में इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटव व प्रिंट तीनों मीडिया शामिल हैं। जबकि इसकी रियल एस्टेट इकाई में सस्ते आवास बनाने व शहरी बुनियादी ढांचे के विकास का काम किया जाता है। 
विज्ञापन


सीबीडीटी के बयान में दावा किया गया है कि अब तक की जांच में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बेहिसाबी लेनदेन का पता चला है। यह विभिन्न कर आकलन वर्षों से जुड़ा है। छापों के दौरान एक करोड़ रुपये नकद और 2.70 करोड़ रुपये के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। समूह के 14 लॉकरों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभव ग्रुप की मीडिया इकाई में गुजराती न्यूज चैनल वीटीवी न्यूज, अभियान मैगजीन, इवनिंग न्यूजपेपर संभव मेट्रो और रेडियो स्टेशन टॉप एफएम शामिल हैं। इसके चैनल हेड हेमंत गोलानी ने बुधवार को कहा था कि वीटीवी न्यूज के परिसरों में छापेमारी की जा रही है। 


सीबीडीटी के अनुसार जांच में आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले हैं। ये 500 करोड़ रुपये से अधिक के नकद लेनदेन का संकेत देते हैं। अचल संपत्ति परियोजनाओं और जमीनों के सौदों में ऑन-मनी के 350 करोड़ रुपये से अधिक साक्ष्य मिले हैं। करीब 150 करोड़ रुपये के नकद ऋण व ब्याज भुगतान व पुनर्भुगतान के भी सबूत मिले हैं। संपत्तियां व परियोजनाएं भी छद्म लोगों के नाम पर मिली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed