फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat mass suicide family seven members died include three children

सामूहिक आत्महत्या: सूरत में एक ही परिवार के सात लोगों ने की आत्महत्या, मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल

Sat, 28 Oct 2023 03:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 28 Oct 2023 03:09 PM IST
सार

पुलिस की जांच में पता चला है कि परिवार के छह लोगों की मौत जहर खाने से हुई है। वहीं एक सदस्य ने फांसी लगाई है। 

विज्ञापन
gujarat mass suicide family seven members died include three children
क्राइम सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

गुजरात के सूरत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के सात लोगों ने आत्महत्या की है। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना सूरत के पालनपुर जकातनाक रोड की है। जहां शनिवार सुबह पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में पता चला है कि परिवार के छह लोगों की मौत जहर खाने से हुई है। वहीं एक सदस्य ने फांसी लगाई है। मृतकों की पहचान मनीष सोलंकी, उसकी पत्नी रीता, मनीष के पिता कानू, माता शोभा और तीन बच्चे दिशा, काव्या और कुशल शामिल हैं।  
विज्ञापन


मनीष का शव पंखे से लटकता मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इस सुसाइड नोट में मनीष सोलंकी ने आर्थिक संकट की बात कही है। ऐसी भी आशंका है कि मनीष ने अन्य परिजनों को जहर देकर मारा और फिर खुद भी फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। मनीष सोलंकी का फर्नीचर का बिजनेस था और उसके साथ 35 कर्मचारी काम रहे थे। शनिवार को मनीष के साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने उनसे संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो घर जाकर देखा गया। स्थानीय लोग दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे तो सामूहिक आत्महत्या की घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सूरत के डीसी राकेश बारोट ने कहा कि परिवार के सात लोगों ने आत्महत्या की है। मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा गया था और हम उसकी जांच कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि यह पूरी तरह से आर्थिक समस्या थी लेकिन आगे की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed