{"_id":"604ca6018ebc3e8d3663ed22","slug":"gujarat-lab-agent-booked-for-selling-fake-coronavirus-negative-reports-in-rajkot-fir-lodged","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बेचता था शख्स, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बेचता था शख्स, प्राथमिकी दर्ज
Sat, 13 Mar 2021 05:16 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, राजकोट
पीटीआई, राजकोट
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 13 Mar 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के राजकोट शहर में कोविड-19 की फर्जी नेगेटिव रिपोर्ट बेचने के आरोप में एक प्रयोगाशाला एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पराग जोशी लोगों को 1500 रुपये में कोविड-19 की फर्जी नेगेटिव रिपोर्ट देता था।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. पराग चुनारा की शिकायत के आधार पर जोशी और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन कानून और गुजरात मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एक्ट के तहत गांधीग्राम थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जोशी घर से नमूने इकट्ठा करने का एक केंद्र चलाता था और लोगों के नमूने लिए बगैर कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट बेचता था।
विज्ञापन