फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Kerala Punjab West Bengal Assembly Bypoll Results Visavadar Kadi Nilambur Ludhiana Kaliganj Assembly S

By Election Results: गुजरात में आप और भाजपा ने जीती एक-एक सीट; केरल में कांग्रेस, बंगाल में TMC ने मारी बाजी

Mon, 23 Jun 2025 01:50 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 23 Jun 2025 01:50 PM IST
सार

गुजरात, केरल और बंगाल में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। गुजरात में आम आदमी पार्टी और भाजपा ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। वहीं, केरल में कांग्रेस ने जीत हासिल की, जबकि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बड़ी बढ़त लेते हुए सीट पर कब्जा किया।

विज्ञापन
Gujarat Kerala Punjab West Bengal Assembly Bypoll Results Visavadar Kadi Nilambur Ludhiana Kaliganj Assembly S
विधानसभा उपचुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

गुजरात, पंजाब, केरल और पश्चिम बंगाल की की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को जारी किए गए। गुजरात की दो सीटों में एक पर आम आदमी और एक पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। वहीं पंजाब में आप, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और केरल कांग्रेस उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। ये उपचुनाव 19 जून को कराए गए थे।

विज्ञापन


विज्ञापन

केरल की नीलांबूर सीट
केरल में पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस के यूडीएफ उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव में एलडीएफ के सीपीआई(एम) के एम स्वराज को 11,077 मतों के बड़े अंतर से हराया। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 19 राउंड की मतगणना के बाद शौकत को 77,737 वोट मिले थे, जो सीपीएम के एम स्वराज से 11,077 वोटों की बढ़त थी। यह सीट मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अगुवाई वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ी मानी जा रही थी। यह सीट पीवी अनवर के इस्तीफे से खाली हुई थी। भाजपा की तरफ से एडवोकेट मोहन जॉर्ज मैदान में थे।

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी जीत गई है। आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने पहले राउंड से बढ़त बनाए रखी जो आखिरी राउंड तक कायम रही। कांग्रेस के भारत भूषण आशु दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा के जीवन गुप्ता को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उपचुनाव में आप को 35179 वोट मिले। कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 24542 मत मिले। भाजपा के जीवन गुप्ता को 20323 वोट मिले। शिअद के परउपकार सिंह घुम्मण 8203 वोट ही ले पाए। वहीं 793 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। 

Image
विज्ञापन

गुजरात की कडी विधानसभा सीट
कडी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है, जो भाजपा  विधायक कर्सन सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई। भाजपा के राजेंद्र चावड़ा ने उपचुनाव में जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को 39452 वाटों से हराया। AAP के जगदीश चावड़ा तीसरे नंबर पर रहे।

Image

गुजरात की विसावदर सीट
विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी के पूर्व राज्य अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा उममीदवार किरीट पटेल को 17554 वोटों से हराया। यह सीट आप विधायक भूपेंद्र भायाणी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। कांग्रेस उममीदवार के नितिन रणपरिया तीसरे नंबर पर रहे। भाजपा यहां 2007 से जीत नहीं दर्ज कर पाई है।

Image

बंगाल की कालीगंज सीट
पश्चिम बंगाल की सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। टीएमसी उम्मीदवार अलीफा अहमद ने 1,02,759 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के आशिष घोष को 50,049 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 52,710 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के काबिल उद्दीन शेख को सिर्फ 28,348 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे। टीएमसी की इस बड़ी जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, जबकि भाजपा और कांग्रेस को इस उपचुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed