फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat if targets do not have valuable then he used to assault women in front of their partners

कीमती सामान न मिलने पर पति या ब्वॉयफ्रेंड के सामने करता था सामूहिक दुष्कर्म, अरेस्ट

Fri, 15 Nov 2019 12:35 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 15 Nov 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
Gujarat if targets do not have valuable then he used to assault women in front of their partners
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

गुजरात के अहमदाबाद की पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार को वीरमगाम के वसावा गांव से 45 साल के कुख्यात अपराधी अकबर उर्फ लूलो संधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार संधी का नाम दो सामूहिक दुष्कर्म में आया है। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज डीसीपी राजदीप सिन्ह झाला ने कहा कि गैंग के तीन सदस्य अब भी फरार हैं।

विज्ञापन


झाला ने कहा, 'अभी तक हमें दो मामलों में उसकी संलिप्तता मिली है। जिसमें एक लड़की का उसके ब्वॉयफ्रेंड के सामने और एक पत्नी का उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया गया।' पुलिस का कहना है कि उस गैंग ने लूट, चोरी और चोरी के साथ हत्या जैसे अपराध किए हैं।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'यदि गैंग के सदस्यों को अपने शिकार के पास से कीमती सामान नहीं मिलता था तो वह महिलाओं के साथ दुष्कर्म करते थे।' पुलिस का कहना है कि गैंग चोरी, अवैध हथियार रखने और जेबकतरी के 18 मामलों में शामिल हैं। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कहा कि गैंग ने सानंद, सारखेज, बावला, कलोल, लंघडाज, बागोदरा, मेहसाणा, लख्तर, बोटाड़, वीरामगम और कड़ी पुलिस थानों के अंतर्गत अपराध को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड के सामने सामूहिक दुष्कर्म

10 अक्तूबर को एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नर्मदा नहर से गुजर रही थी। अकबर और उसके साथियों ने उन्हें रोका। चाकू की नोंक पर उन्हें सभी कीमती सामान देने के लिए कहा गया। उनके पास देने के लिए कुछ नहीं था। गुस्साए गैंग के सदस्यों ने लड़की के दुपट्टे से लड़के के हाथ और पैर बांध दिए। इसके बाद झाड़ियों में ले जाकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। गैंग वहां से लड़के का हेल्मेट लेकर  चला गया। पुलिस ने अकबर के पास से हेल्मेट बरामद कर लिया है।

पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म

30 अक्तूबर को एक महिला अपने पति के साथ खेत में बनी झोपड़ी में सो रही थी। सुबह के साढ़े तीन बजे अकबर और उसके गैंग के दो सदस्य वहां पहुंचे। उनके पास लाठी और हथियार थे। उन्होंने जोड़े से कीमती सामान मांगा। जब उन्हें बताया गया कि उनके पास कुछ नहीं है तो गैंग ने लंबे तौलिए से पति को बांध दिया। इसके बाद 30 साल की महिला का चाकू की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed