{"_id":"6a1668f9a86a3f2617028e12","slug":"gujarat-husband-sells-wife-to-friends-for-rs-50000-seven-arrested-for-harassment-and-human-trafficking-case-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: पति ने 50 हजार में दोस्तों को बेच दी पत्नी, दुष्कर्म और मानव तस्करी के आरोप में सात गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: पति ने 50 हजार में दोस्तों को बेच दी पत्नी, दुष्कर्म और मानव तस्करी के आरोप में सात गिरफ्तार
Wed, 27 May 2026 09:16 AM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनासकांठा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनासकांठा
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 27 May 2026 09:16 AM IST
सार
गुजरात के बनासकांठा जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी को अपने दोस्तों को 50,000 रुपये में बेच दिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता को 10 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुर्व्यवहार और दुष्कर्म किया गया। इस घटना का खुलासा पति की ओर से पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने के बाद हुई जांच में हुआ।
विज्ञापन
आरोपी पति ने 50 हजार रुपये में बेच दी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के बनासकांठा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बनासकांठा जिले के पालनपुर में एक शख्स पर अपनी पत्नी को 50,000 रुपये में बेचकर मानव तस्करी और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस सिलसिले में पति सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
खुद ही की थी पत्नी के गुमशुदा होने की शिकायत
यह जघन्य अपराध तब सामने आया, जब इस महीने की शुरुआत में पति ने पालनपुर पश्चिम पुलिस स्टेशन में अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उप अधीक्षक जिग्नेश गामित ने बताया कि आरोपी पति ने 11 मई को शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया था कि उसकी पत्नी पालनपुर शहर से लापता हो गई है।
ये भी पढ़ें: ED Action: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के घर ईडी की छापेमारी, धन शोधन से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
शिकायत के दो दिन बाद पति भी हुआ लापता
शिकायत के दो दिन के भीतर पति खुद भी लापता हो गया था। इसके बाद उसके पिता ने पालनपुर पूर्व पुलिस स्टेशन में एक और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। घटनाओं के इस क्रम ने पुलिस जांच के दौरान संदेह पैदा किया। पुलिस ने बाद में पति का पता लगाया और उसकी पत्नी को भी ढूंढ निकाला। पत्नी के औपचारिक बयान ने इस भयानक अपराध का खुलासा किया।
50 हजार में पत्नी की सौदेबाजी
शुरुआती जांच में पता चला कि पति ने कथित तौर पर अपने दोस्तों को 50,000 रुपये में अपनी पत्नी को बेच दिया था। गामित के अनुसार, पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया और यौन उत्पीड़न किया। इसके अलावा उन्होंने उसकी ज्वैलरी भी जबरन छीन ली, जिसे उन्होंने स्थानीय ज्वैलरों को बेच दिया।
गंभीर धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़िता के बयान के आधार पर, पुलिस ने पालनपुर पश्चिम पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म, मानव तस्करी, आपराधिक साजिश और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पति सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: CM Vijay Delhi Visit: सत्ता संभालने के बाद पहली बार दिल्ली आएंगे विजय, PM मोदी-सीतारमण से कर सकते हैं मुलाकात
आरोपी पति का चौंकाने वाला आपराधिक इतिहास
पुलिस को यह भी पता चला है कि मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। अधिकारी ने बताया कि अतीत में वह विवाहित होने के बावजूद लड़कियों को बहकाकर अपहरण करने के मामलों में शामिल रहा है। पुलिस इन पुराने अपराधों की भी जांच कर रही है।