फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Hooch Tragedy Death Toll Rises To 19 After Consuming Spurious Liquor News In Hindi

Hooch Tragedy: गुजरात में जहरीली शराब पीने से 28 की मौत, बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक

Tue, 26 Jul 2022 01:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 26 Jul 2022 01:36 PM IST
सार

गुजरात के डीजीपी आशीष भाटिया ने कहा, "हिरासत में रखे गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।" इससे पहले एक मृतक की पत्नी ने कहा था कि उसके पति की तबियत रविवार रात को नकली शराब पीने के बाद ही बिगड़नी शुरू हुई।

विज्ञापन
Gujarat Hooch Tragedy Death Toll Rises To 19 After Consuming Spurious Liquor News In Hindi
गुजरात में नकली शराब पीने से कई की मौत। - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात के बोतड़ जिले में नकली शराब पीने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दर्जनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन पर नकली शराब बनाने और बेचने का आरोप है। 

विज्ञापन


गुजरात के डीजीपी आशीष भाटिया ने कहा, "हिरासत में रखे गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।" इससे पहले एक मृतक की पत्नी ने कहा था कि उसके पति की तबियत रविवार रात को नकली शराब पीने के बाद ही बिगड़नी शुरू हुई। नकली शराब पीने की वजह से अस्पताल में भर्ती हिम्मतभाई नाम के एक शख्स ने कहा कि कई लोग बीमार हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इन गांवों में जहरीली शराब का कहर 
बोतड़ जिले के रोजिंद, अणीयाणी, आकरू, चंदरवा, उंचडी गांवों के लोगों के जहरीली शराब पीकर बीमार होने की खबर है। सभी गांवों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, भावनगर रेंज के आईजी अशोक कुमार यादव ने शाम को ही बोतड़ के सिविल अस्पताल का दौरा किया। उन्होने कहा कि मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है, जो कि डीएसपी रैंक की अफसर की निगरानी में काम करेगी। 

राज्य में पूरी तरह है शराब बंदी
गौरतलब है कि गुजरात में शराब पर पूरी तरह बैन लागू है। यहां बॉम्बे प्रोहिबिशन एक्ट, 1949 के तहत पुलिस शराब खरीदने, पीने और इसे रखने वालों पर कार्रवाई कर सकती है। दोषी पाए गए लोगों को तीन महीने से लेकर पांच साल तक की जेल की सजा का भी प्रावधान है। 


बुलाई गई हाईलेवल मीटिंग 
गुजरात में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सरकार सख्त हो गई है। घटना के बाद गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने हाईलेवल बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। 

केजरीवाल का तंज- जहरीली शराब की बिक्री से मिले पैसे जाते कहां हैं?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात में जहरीली शराब त्रासदी को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया और कहा कि इस ‘शुष्क’ राज्य में जो लोग शराब बेच रहे हैं, उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने इस बात की जांच की भी मांग की कि जहरीली शराब की बिक्री से मिलने वाले पैसे ‘कहां जाते हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गुजरात में शराबबंदी के बाद भी भारी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती है। ये कौन लोग हैं जो शराब बेचते हैं? उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। (शराब की बिक्री से जो) पैसे आते हैं, वे कहां जाते हैं। इसकी जांच की जरूरत है।’’ आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल सोमवार को गुजरात के पोरबंदर हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां से वह सोमनाथ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed