{"_id":"61a28f894223c97faf463f62","slug":"gujarat-health-minister-rushikesh-patel-says-omicron-cases-have-come-to-the-fore-in-7-to-8-countries-will-investigate-travellers-at-the-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : स्वास्थ्य मंत्री बोले- हम 'ओमिक्रॉन' से निपटने के लिए तैयार, हवाई अड्डे पर यात्रियों की करेंगे जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : स्वास्थ्य मंत्री बोले- हम 'ओमिक्रॉन' से निपटने के लिए तैयार, हवाई अड्डे पर यात्रियों की करेंगे जांच
Sun, 28 Nov 2021 01:35 AM IST
Kuldeep Singh
एएनआई, गांधीनगर
एएनआई, गांधीनगर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:35 AM IST
सार
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा कि कोविड महामारी से लड़ने के लिए हमने ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर से लेकर बेड तक की व्यवस्था 2.5 गुना बढ़ा दी है। अब चाहे तीसरी, चौथी या पांचवीं लहर क्यों न आ जाए, यह हमें प्रभावित नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
रुशिकेश पटेल
- फोटो : twitter@ANI
विस्तार
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा कि कोविड महामारी से लड़ने के लिए अब हम अच्छी तरह से तैयार हैं भले ही तीसरी लहर भारत में आए या न आए। हमने ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर से लेकर बेड तक की व्यवस्था 2.5 गुना बढ़ा दी है। अब चाहे तीसरी, चौथी या पांचवीं लहर क्यों न आ जाए, यह हमें प्रभावित नहीं कर पाएगी। गुजरात के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा कि 7 से 8 देशों में ओमिक्रॉन के मामले साम,ने आए हैं, हमने कुछ देशों के यात्रियों के लिए एक कार्य योजना बनाई है। हांगकांग, दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना देशों से आए यात्रियों की हवाई अड्डे पर जांच की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें क्वारंटाइन भी किया जाएगा।
विज्ञापन