{"_id":"56f838c24f1c1bf158f15146","slug":"gujarat-govt-to-start-organic-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में बनेगा देश का पहला ऑर्गेनिक कृषि विश्वविद्यालय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात में बनेगा देश का पहला ऑर्गेनिक कृषि विश्वविद्यालय
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:17 AM IST
सार
- ऑर्गेनिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए गुजरात सरकार ने विश्वविद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये निर्धारित किया
- किसानों को अब ऑर्गेनिक खेती का रुख करना चाहिए
विज्ञापन
सीएम अानंदीबेन पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने कहा कि किसानों को खेती के अपारंपरिक तरीके अपनाने में मदद के लिए राज्य सरकार देश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय स्थापित करने जा रही है जो विशेष रूप से ऑर्गेनिक खेती पर केंद्रित होगा।
विज्ञापन
शनिवार को एक किसान रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘किसानों को अब ऑर्गेनिक खेती का रुख करना चाहिए और पारंपरिक खेती के तरीके से आगे बढ़ना चाहिए। गुजरात सरकार ने ऑर्गेनिक खेती पर केंद्रित देश का पहला विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय किया है।’
विज्ञापन
गुजरात के कृषि मंत्री बाबूभाई बोखिरिया ने कहा कि सरकार ऑर्गेनिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है और 2016-17 के बजट में विश्वविद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये का फंड निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि गांधीनगर जिले के कामधेनु विश्वविद्यालय के पास स्थान का चयन किया जा सकता है।
विज्ञापन