फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat govt officials, contractors arrested ten persons through forgery

Gujarat: बिना काम कराए कर दिया पांच करोड़ का भुगतान, चार सरकारी अधिकारी और पांच ठेकेदारों समेत 10 गिरफ्तार

Wed, 17 Jul 2024 11:14 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: बशु जैन Updated Wed, 17 Jul 2024 11:14 PM IST
सार

साल 2022 में  गुजरात जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड नवसारी कार्यालय (जीडब्ल्यूएसएसबी) के अधिकारियों ने ठेकेदारों के साथ मिलकर गांवों में पीने का पानी पहुंचाने की योजना बनाई। अधिकारियों ने ऐसे क्षेत्रों में काम कराने की योजना बनाई जहां परियोजनाओं की कोई जरूरत नहीं थी। 

विज्ञापन
Gujarat govt officials, contractors arrested ten persons through forgery
हथकड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात में बिना काम कराए ठेकेदारों को 5.48 करोड़ का भुगतान करने के मामले में सीआईडी ने गुजरात जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (जीडब्ल्यूएसएसबी) के पांच सरकारी अधिकारियों और पांच ठेकेदारों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने फर्जी बिल, एफडीआर और अन्य दस्तावेज के जरिये फर्जी भुगतान को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन


साल 2022 में  गुजरात जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड नवसारी कार्यालय (जीडब्ल्यूएसएसबी) के अधिकारियों ने ठेकेदारों के साथ मिलकर गांवों में पीने का पानी पहुंचाने की योजना बनाई। अधिकारियों ने ऐसे क्षेत्रों में काम कराने की योजना बनाई जहां परियोजनाओं की कोई जरूरत नहीं थी। अधिकारियों ने निविदा के नियमों को पूरा किए बिना अपने चहेते ठेकेदारों को काम सौंप दिया। साथ ही बोली प्रक्रिया भी नहीं हुई और अनुबंध करा दिए। इसके बाद काम कराए बिना भुगतान के लिए बिल भेज दिए। 
विज्ञापन


बोर्ड के अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि बिना काम कराए पांच करोड़ का भुगतान कर दिया गया। इस मामले में 2022 में सीआईडी ने जालसाजी, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सेवानिवृत्त जीडब्ल्यूएसएसबी इंजीनियर डीबी पटेल, छह वर्तमान कर्मचारी और सात ठेकेदारों समेत 14 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसमें जीडब्ल्यूएसएसबी ने एक लेखाकार, दो क्लर्क और एक उप अभियंता को निलंबित कर दिया। सीआईडी ने बुधवार को सेवानिवृत्त अभियंता डीबी पटेल, पांच ठेकेदार, चार जूनियर अधिकारी एक लेखाकार, दो क्लर्क और एक उप अभियंता समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीआईडी अफसरों ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रंगीन प्रिंट आउट निकलीं एफडीआर
सीआईडी ने जांच में पाया कि अधिकारियों ने बोर्ड के प्रधान कार्यालय में ठेकेदारों की नकली एफडीआर जमा की। अधिकारियों ने दावा किया कि ठेकेदारों ने काम कराने की सिक्योरिटी के तौर पर 20 लाख की एफडीआर जमा की। जांच में यह एफडीआर रंगीन प्रिंट आउट निकलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed