गुजरात ने भी घटाया कोरोना की जांच का शुल्क, जानिए अब कितने रुपये चुकाने होंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए निजी लैब में कोरोना टेस्ट की दरों में कटौती कर दी है। सरकार के आदेश के बाद अब राज्य की निजी लैब में आरटी-पीसीआर जांच की कीमत 1500 रुपये से घटकर 800 रुपये हो गई है।
Gujarat govt reduces price of RT-PCR tests conducted by private laboratories for #COVID19 to Rs 800 from Rs 1,500
— Press Trust of India (@PTI_News) December 1, 2020विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने भी सोमवार को निजी लैब में कोरोना टेस्ट की दरों में कटौती करते हुए कीमत 800 रुपये निर्धारित कर दी थी।
आगे पढ़ें विभिन्न राज्यों में कोरोना जांच की वर्तमान कीमत ...
महाराष्ट्र...
-
देश में कोरोना वायरस से प्रभावित राज्यों में से एक महाराष्ट्र ने भी कोविड-19 जांच की कीमतों में कमी की है। जिसके बाद अब राज्य में जांच की कीमत 1000 रुपये से कम हो गई है।
-
यह चौथी बार हुआ है जब राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार ने कोरोना जांच की कीमत कम की। शुरुआती दौर में यहां कोरोना जांच की कीमत 4500 रुपये हुआ करती थी।
-
यहां अब आरटी-पीसीआर जांच की लैब में आकर जांच कराने वाले लोगों के लिए नई कीमत 980 रुपये, कोविड-19 केयर सेंटर, अस्पतालों या डिस्पेंसरी से सैंपल की जांच की कीमत 1400 रुपये और घर से नमूना एकत्र करने पर व्यक्ति को 1800 रुपये का भुगतान करना होगा।
कर्नाटक और केरल में...
-
कर्नाटकः 16 अक्तूबर को जारी एक आदेश में कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 जांच की कीमतों में कमी की है। इसके अनुसार सरकार से संबद्ध निजी लैब में आरटी-पीसीआर जांच की कीमत 800 रुपये और खुद निजी लैब में जांच की कीमत 1200 रुपये निर्धारित हो गई है। वहीं, घर से सैंपल देकर निजी लैब में जांच की कीमत 1600 रुपये तय की गई है।
-
केरल: केरल सरकार ने आरटी-पीसीआर जांच की कीमत 2100 रुपये कर दी है। पहले यह 2750 रुपये थी। जीन एक्सपर्ट जांच की कीमत 3000 रुपये से कम कर 2500 रुपये की गई है। ट्रूनॉट जांच की कीमत 2100 रुपये हो गई है जो पहले 3000 रुपये हुई करती थी। एंटीजन जांच की कीमत 625 थी, जो अभी भी वही है।
आंध्रप्रदेश, तेलंगाना में...
-
आंध्र प्रदेश: जुलाई में आंध्र प्रदेश सरकार ने कोविड-19 जांच की कीमत सरकारी और निजी लैब, दोनों के लिए निर्धारित कर दी थी। इसके अनुसार निजी लैब में रैपिड एंटीजेन जांच की कीमत 750 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसमें किट, पीपीआर और श्रम शुल्क भी शामिल है।
-
तेलंगाना: तेलंगाना सरकार ने राज्य में निजी केंद्रों के लिए आरटी-पीसीआर जांच की कीमत 2200 रुपये तय की है। वहीं, घर से सैंपल एकत्र करने पर 2800 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
पश्चिम बंगाल, झारखंड में...
-
पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल सरकार ने अक्तूबर की शुरुआत में निजी लैब में कोविड जांच की कीमत 2250 रुपये से घटाकर 1500 रुपये कर दी थी।
-
झारखंड: झारखंड सरकार ने आरटी-पीसीआर जांच की अधिकतम कीमत 1050 रुपये तय की है। वहीं, रैपिड एंटीजन जांच की कीमत 500 रुपये निर्धारित की गई है।