{"_id":"5a00808e4f1c1bb6678b9d0f","slug":"gujarat-elections-hc-issues-notice-to-ec-over-disqualification-of-defective-evm-vvpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव: ईवीएम, वीवीपैट पर कोर्ट पहुंची कांग्रेस, हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव: ईवीएम, वीवीपैट पर कोर्ट पहुंची कांग्रेस, हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस
एजेंसी/ अहमदाबाद
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात हाईकोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस राज्य इकाई की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया। गुजरात कांग्रेस ने अपनी याचिका में अनुरोध किया है कि दोषपूर्ण ईवीएम एवं वीवीपैट सील कर दी जाएं और इनका विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल न किया जाए।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति अकील कुरैशी और न्यायमूर्ति एजे कोग्जी की खंडपीठ ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी की याचिका पर चुनाव आयोग, राज्य के प्रमुख निर्वाचन अधिकारी और केंद्र सरकार को उसके विधि एवं न्याय मंत्रालय के जरिए नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
पढ़ें- अरुण जेटली बोले- नरेंद्र मोदी को हराने के लिए कांग्रेस ने आतंकी संगठनों का किया था इस्तेमाल
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने सभी से 13 नवंबर तक इस मामले में जवाब मांगा है। याचिका में कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि पहले स्तर की जांच के दौरान कुल 70,182 वीवीपैट इकाइयों में करीब सात फीसदी दोषपूर्ण पाई गईं।
यहां तक कि ईवीएम तथा नियंत्रण इकाइयों में भी दोष पाया गया था। इन सभी को सील किया जाना चाहिए और राज्य के किसी पोलिंग बूथ पर इनका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
याचिका में यह भी आग्रह किया गया है कि उच्च न्यायालय आयोग को निर्देश दे या खुद एक विशेषज्ञ समिति गठित करे जो इन दोषपूर्ण मशीनों को देखे ताकि चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो।