फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat election: who is the Salman nizami, modi remind his on statements

कौन हैं वो सलमान निजामी, जिन्होंने मोदी को दिया कांग्रेस पर हमलावर होने का मौका

Sat, 09 Dec 2017 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Dec 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
Gujarat election: who is the Salman nizami, modi remind his on statements

दो दिन पहले जैसे-तैसे मणिशंकर अय्यर की 'नीच' वाली टिप्पणी से पीछा छुड़ाने वाली कांग्रेस इस बार अपने एक और नेता को लेकर फंस गई है। जम्‍मू कश्मीर के युवा नेता और पूर्व में पत्रकार रहे सलमान नियाजी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने पूरी कांग्रेस को घेर लिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी के आरोपों पर कांग्रेस का जवाब- सलमान निजामी कौन? हम नहीं जानते

विज्ञापन


मुद्दा बनाया गया है निजामी के पुराने ट्वीट को जो उन्होंने कभी कश्मीर की आजादी के समर्थन में किए थे। गुजरात चुनाव के अंतिम दौर में  मोदी इस मुद्दे को लेकर इस कदर आक्रामक हैं कि शनिवार को अपनी सभी रैलियों में उन्होंने निजामी के बहाने लगातार पूरी कांग्रेस को घेरे रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः कांग्रेस की यह अपील मानने से चुनाव आयोग का इंकार, कहा- ऐसी कोई पॉलिसी नहीं

वैसे कश्मीर से बाहर सलमान निजामी का नाम इससे पहले शायद ही कोई जानता होगा, लेकिन मोदी ने उन्हें मुद्दा बनाया तो एकाएक वह चर्चाओं में आ गए। आइए, आपको बताते हैं सलमान निजामी के बारे में कौन हैं वो और क्या है पूरा विवाद?

मूल रूप से कश्मीर के रहने वाले हैं निजामी

Gujarat election: who is the Salman nizami, modi remind his on statements

कांग्रेस से ताल्लुक रखने वाले सलमान निजामी मूल रूप से कश्मीर के रहने वाले हैं। पूर्व में पत्रकारिता से जुड़े रहने वाले सलमान निजामी ने साल 2015 में कांग्रेस ज्वाइन की थी। बकौल सलमान वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से व्यक्तिगत रूप से काफी प्रभावित हैं, इसलिए उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा।

साल 2015 में जब निजामी ने कांग्रेस की सदस्यता ली तभी उनके कुछ पुराने ट्वीट चर्चा में आ गए, जो उन्होंने 2013 में किए थे। आरोप है इन ट्वीट में निजामी ने कश्मीर की आजादी का समर्थन करते हुए भारत विरोधी बातें लिखी थीं।

हालांकि इसके तुरंत बाद सलमान ने पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि किसी ने उनका ट्वीटर अकाउंट हैक कर लिया और इस तरह की बातें लिखीं। उस समय यह मुद्दा उतना तूल नहीं पकड़ सका था लेकिन शायद ही निजामी को अंदाजा हो कि चार साल बाद वही ट्वीट एक बार फिर उनके गले की फांस बन सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को उनके ट्वीट को लेकर उनके साथ साथ पूरी कांग्रेस पार्टी को लपेटे में ले लिया। वहीं मार्च में भी एक बार निजामी उस समय विवादों में आ गए थे जब उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

मोदी ने रैली में बनाया निजामी और कांग्रेस को निशाना

Gujarat election: who is the Salman nizami, modi remind his on statements
पीएम मोदी

निजामी ने आदित्यनाथ की तुलना विवादित इस्लामिक गुरु जाकिर से करते हुए कहा था कि जिस व्यक्ति ने मुस्लिम लड़कियों को कब्र से निकालकर बलात्कार करने की बात की और जिसके खिलाफ दंगे और हत्या के मुकदमे हैं उसे मुख्यमंत्री बना दिया गया जबकि जाकिर नाइक के खिलाफ ऐसा कोई मुकदमा नहीं है उसे देश में आने नहीं दिया जा रहा है।

निजामी के इस बयान के बाद उनके खिलाफ मानहानि का नोटिस जारी किया गया था। निजामी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं, इसलिए उन्हें जम्‍मू कश्मीर की प्रचार कमेटी का सचिव बनाया गया था।

वहीं विवाद सामने आने के बाद अब निजामी ने सफाई दी है कि वह पूरी तरह से भारतीय हैं और उन्हें इस पर फख्र है वो एक भारतीय के रूप में ही मरना चाहेंगे। देशविरोधी ट्वीट्स पर निजामी ने सफाई दी कि उस समय उनका अकाउंट हैक हुआ था और इसकी वो पुलिस में शिकायत भी कर चुके हैं। उन्होंने हमेशा देश और सेना के पक्ष में लेख लिखे हैं ऐसे में उन पर इस तरह के आरोप सही नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed