फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat election 2017 congress wants cellphone jammers outside EVM rooms after polling

गुजरात: कांग्रेस की यह अपील मानने से चुनाव आयोग का इंकार, कहा- ऐसी कोई पॉलिसी नहीं

Sat, 09 Dec 2017 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
gujarat election 2017 congress wants cellphone jammers outside EVM rooms after polling
प्रतीकात्मक तस्वीर

गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने चुनाव आयोग के सामने ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका जाहिर करते हुए एक 'खास' अपील की है। कहा गया है कि चुनाव के बाद जिन कमरों में ईवीएम मशीनों को रखा जाएगा वहां पर सेलफोन जैमर्स लगाए जाएं।

विज्ञापन


गुजरात विधानसभा चुनाव: दो चरणों में वोटिंग, 18 दिसंबर को खुलेगा सत्ता का रास्ता
विज्ञापन


गुजरात के मुख्य चुनाव आयुक्त बीबी स्वेन ने इस बारे में बताया, उन्होंने कांग्रेस की अपील को नकारते हुए कहा कि फिलहाल ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है। बता दें कि चुनाव आयोग पहले ही साफ कर चुका है कि इलेक्शन में इस्तेमाल हो रहीं ईवीएम से छेड़छाड़ मुमकिन नहीं है। स्वेन ने खुद कहा कि ईवीएम में किसी तरह की कोई छेड़खानी ना हो सके, इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग के इतने कहने के बावजूद, कांग्रेस को छेड़छाड़ की आशंका है, जिसके चलते उन्होंने कई बार ईसी को शिकायत की है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि गुजरात में इस्तेमाल हो रहीं मशीनें तो वहीं हैं जिनका यूज यूपी में हुआ था। शर्मा के मुताबिक, यूपी निकाय चुनाव में कई जगह छेड़छाड़ और खराबी के मामले सामने भी आए थे। कांग्रेस ने अपने कई लोगों को ट्रेनिंग दी है जो कथित रूप से ईवीएम गड़बड़ी का पता लगा सकते हैं। 

चुनाव की प्रमुख तारीखें

gujarat election 2017 congress wants cellphone jammers outside EVM rooms after polling
मोदी और राहुल - फोटो : अमर उजाला
गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर यानी आज वोट डाले जा रहे हैं। वहीं, 14 दिसंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजों का ऐलान 18 दिसंबर को किया जाएगा।

यह चुनाव भाजपा के लिए नाक की लड़ाई बन गई है, क्योंकि पिछले तकरीबन बीस सालों से गुजरात में भाजपा की सरकार है। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त मोदी ने गुजरात मॉडल का काफी जिक्र किया था। माना जा रहा है कि इस चुनाव के नतीजों का असर 2019 पर पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed