फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi attacks congress leader Salman Nizami says he asks my mother father name

पीएम मोदी के आरोपों पर कांग्रेस का जवाब- सलमान निजामी कौन? हम नहीं जानते

Sat, 09 Dec 2017 12:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
pm modi attacks congress leader Salman Nizami says he asks my mother father name
राजीव शुक्ला
गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच आज पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही, साथ ही पीएम मोदी दूसरे चरण के लिए प्रचार भी कर रहे हैं। महिसागर के लुनावड़ा में रैली करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उनके युवा नेता सलमान निजामी पर भी हमला बोला।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि यूथ कांग्रेस के नेता सलमान निजामी, जो गुजरात में उनके लिए प्रचार भी कर रहे हैं वह ट्विटर पर राहुल जी के पिता, दादी के बारे में लिखते हैं वह तो ठीक है लेकिन, वह पूछते हैं कि मोदी बताओ आपकी मां और आपके पिता कौन हैं? ऐसी भाषा तो कोई दुश्मनों के लिए भी इस्तेमाल नहीं करता।
विज्ञापन


गुजरात चुनाव में जमीन पर नहीं दिखता हिंदू मुस्लिम ध्रुवीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने यह भी कहा कि सलमान आजाद कश्मीर की बात करते हैं, उन्होंने हमारे जवानों को बलात्कारी कहा था, लोग ऐसे शख्स को कैसे स्वीकार कर सकते हैं, उन्होंने यह भी कहा था कि हर घर में एक अफजल होना चाहिए।

पीएम मोदी के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस ने कहा है कि सलमान निजामी कौन है वह नहीं जानते। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि सलमान निजामी कौन है वह नहीं जानते। पार्टी में उनके पास कोई पद नहीं है, ऐसे तो हम भी कह सकते हैं कि बीजेपी में कोई राम लाल है उसने कुछ कहा है।
 


 

 

 

सलमान को यूं दिया जवाब

pm modi attacks congress leader Salman Nizami says he asks my mother father name
पीएम मोदी
रैली में मोदी ने कहा कि अब भारत देश ही मेरा बाप है, भारत देश ही मेरी मां है, मैं भारत मां का बेटा हूं और जिंदगी भर भारत मां की सेवा करता रहूंगा। गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, वहीं 14 दिसंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजों का ऐलान 18 दिसंबर को किया जाएगा।

यह चुनाव भाजपा के लिए नाक की लड़ाई बन गई है, क्योंकि पिछले तकरीबन बीस सालों से गुजरात में भाजपा की सरकार है। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त मोदी ने गुजरात मॉडल का काफी जिक्र किया था। माना जा रहा है कि इस चुनाव के नतीजों का असर 2019 पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed