फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat Election Results 2022 update was like this on seats that came in limelight Due to controversies

Gujarat Results 2022: रावण-औकात जैसे बयानों के बाद चर्चा में आईं ये सीटें, जानें किस पार्टी को कहां हुआ फायदा

Thu, 08 Dec 2022 02:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 08 Dec 2022 02:37 PM IST
सार

उन सीटों पर सबकी नजर है जो किसी ना किसी वजह से विवादों में रहीं। प्रचार के दौरान कहीं 'रावण' कहने का मुद्दा हावी रहा तो कहीं 'औकात' की बात कही गई। वहीं, उस समय विपक्ष के हाथ जो सबसे बड़ा मुद्दा लगा था वो था मोरबी में हुआ ब्रिज हादसा। आज जब नतीजों का दिन है तो हम आपको ऐसी ही सीटों का हाल बताने जा रहे हैं।  

विज्ञापन
gujarat Election Results 2022 update was like this on seats that came in limelight Due to controversies
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात की लड़ाई अब अपने अंतिम पायदान पर है। आज सुबह से ही वोटों की गिनती जारी है और नतीजे भी लगभग साफ होने लगे हैं। अब तक सामने आए रुझानों के हिसाब से भाजपा 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस को 20 और आम आदमी पार्टी को 10 से भी कम सीटे मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा चार निर्दलीय उम्मीदवार भी बढ़त बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में उन सीटों पर सबकी नजर है जो किसी ना किसी वजह से विवादों में रहीं। प्रचार के दौरान कहीं 'रावण' कहने का मुद्दा हावी रहा तो कहीं 'औकात' की बात कही गई। वहीं, उस समय विपक्ष के हाथ जो सबसे बड़ा मुद्दा लगा था वो था मोरबी में हुआ ब्रिज हादसा। आज जब नतीजों का दिन है तो हम आपको ऐसी ही सीटों का हाल बताने जा रहे हैं।  

विज्ञापन

सुरेंद्रनगर जिले की पांच सीटों पर भाजपा का जलवा बरकरार  
जिस सुरेंद्रनगर जिले में जनसभा करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अपनी 'औकात' बताई थी। वहां की पांच सीटों -चोटीला, दसाडा, ध्रांगध्रा, लींबडी, वढवाण पर मोदी का जादू चलता दिख रहा है। इस जिले की सभी सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। 
 

सिद्धपुर में कांग्रेस प्रत्याशी का बयान पड़ा भारी

सिद्धपुर सीट से भाजपा आगे चल रही है। भाजपा ने यहां से बलवंतसिंह चंदनसिंह को प्रत्याशी बनाया था। ये सीट चब चर्चा में आ गई थी जब यहां से कांग्रेस प्रत्याशी चंदन ठाकोर ने प्रचार के दौरान एक बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था। उनका एक बयान वायरल हुआ था, जिसमें वे कहते दिख रहे थे कि 'कांग्रेस को केवल मुसलमान ही बचा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने तीन तलाक और हज सब्सिडी को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा था। जिसके बाद भाजपा ने इसे लेकर आलोचना की है।   

विज्ञापन

मोरबी का हाल
मोरबी में हुए ब्रिज हादसे के बाद इस विधानसभा सीट को लेकर भी लोगों में खासी उत्सुकता है। हादसे के कारण विपक्ष के निशाने पर आई भाजपा ने यहां से कांतिभाई अमृतिया को अपनी उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने बड़े अंतर से यहां जीत दर्द की है।  यहां से जयंती पटेल कांग्रेस की उम्मीदवार हैं और आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंकज रनसरिया को मैदान में उतारा है। इतना ही नहीं मोरबी जिले की तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं 2017 के चुनावों में मोरबी जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि पुल हादसे के बाद कांतिभाई अमृतिया चर्चाओं में रहे थे। हादसे के दौरान वे नदी में उतरकर लोगों की मदद करते देखा गया था। 

gujarat Election Results 2022 update was like this on seats that came in limelight Due to controversies
गोपाल इटालिया - फोटो : अमर उजाला
कतरगाम सीट पर गोपाल इटालिया बड़े अंतर से हारे
गुजरात की कतारगाम विधानसभा सीट पर आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को बडी हार मिली है। यहां भाजपा उम्मीदवार विनोदभाई अमरीष भाई मारोडिया ने जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने पीएम मोदी को 'नीच' कहते हुए कई अन्य अपशब्द भी कहे थे। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनको हिरासत में भी रखा था। 
 

अहमदाबाद का हाल
अहमदाबाद में भाजपा ने लगातार दो दिनों में दो रोड़ शो करके वोटरों को अपने पाले में करने की कोशिश की थी। इनमें से पीएम मोदी का एक रोड़ शो 50 किलोमीटर लंबा था। यहां भाजपा को इसका फायदा भी मिलता दिख रहा है। यहां की 21 सीटों में से ज्यादातर पर भाजपा आगे चल रही है। 

दाहोद में जीत के करीब भाजपा
दाहोद में जहां कांग्रेस के नए बने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी को रावण कहने का मुद्दा छाया रहा था। वहां कांग्रेस को इस सीट पर भुगतना पड़ रहा है। एसटी के लिए सुरक्षित दाहोद सीट पर भाजपा के कन्हैयालाल जीतते दिख रहे हैं। वे 25 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed