{"_id":"63a57bfe279ece51f76e27ef","slug":"gujarat-election-result-2022-limbdi-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Limbdi Assembly Seat: इस सीट पर भाजपा ने आप को हराया, जानें कैसे हैं यहां से चुनावी समीकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Limbdi Assembly Seat: इस सीट पर भाजपा ने आप को हराया, जानें कैसे हैं यहां से चुनावी समीकरण
Sun, 01 Jan 2023 05:48 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sun, 01 Jan 2023 05:48 PM IST
सार
Gujarat Election 2022: लींबडी विधानसभा सीट पर भाजपा के किरीटसिंह जीतुभा राणा ने आप के मयूरभाई मेराभाई साकरिया को 23,146 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 81,765 वोट जबकि आप को यहां 58,619 वोट मिले।
विज्ञापन
गुजरात चुनाव परिणाम 2022
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
सुरेंद्रनगर जिले की लींबडी विधानसभा सीट पर भाजपा के किरीटसिंह जीतुभा राणा ने आप के मयूरभाई मेराभाई साकरिया को 23,146 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 81,765 वोट जबकि आप को यहां 58,619 वोट मिले। तीसरे नंबर कांग्रेस रही। इसकी प्रत्याशी कल्पनाबेन बीजलभाई धोरिया को 32,929 वोट मिले जो कुल वोट का महज 17.92 फीसदी रहा। कुल 15 में से 12 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। यहां के 2,645 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
सुरेंद्रनगर जिले की सभी सीटों पर भाजपा विजयी
लींबडी सीट सुरेंद्रनगर जिले में आने वाली पांच सीटों में से एक है। इस जिले में कुल 5 सीटें हैं। इस विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों पर भाजपा को जीत मिली है।
विज्ञापन
2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत
लींबडी सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने सोमाभाई कोली पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भाजपा के कीर्ति सिंह राणा को 14 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 13 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। इृस सीट पर दो उपचुनाव समेत कुल 16 चुनाव हो चुके हैं। इनमें से आठ बार यहां कांग्रेस तो सात बार भाजपा को जीत मिली है। सिर्फ एक बार 1967 में इस सीट पर स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार जीतने में सफल रहे थे।