केंद्र की सरकार देश चलाने वाली नहीं, बल्कि चुनाव लड़ाने वाली सरकार है: गुलाम नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह फिरोज गांधी महाविद्यालय के इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मशताब्दी समारोह के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि, एक तरह से देखा जाए तो केंद्र की वर्तमान सरकार के साढ़े तीन साल हो चुके हैं। इस सरकार ने अब तक देश को चलाने जैसा कोई काम नहीं किया है, बल्कि पूरी सरकार चुनाव लड़ाने में लगी रही।
केंद्र की भाजपा सरकार को नवंबर-दिसंबर में होने वाले सत्र की भी फिक्र नहीं है। ऐसा पहली बार हुआ है कि चुनाव के चक्कर में सत्र न बुलाया जाए। निकाय चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर आजाद ने कहा कि पूरे प्रदेश में पार्टी के प्रति माहौल अनुकूल है। मेयर से लेकर नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों की सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की स्थिति बहुत बेहतर है।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर मुद्दे को लेकर सीएम योगी से मिले श्रीश्री रविशंकर, आधे घंटे चली वार्ता
भाजपा के अयोध्या से चुनाव प्रचार शुरू करने के सवाल पर आजाद ने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के नाम पर कभी चुनाव नहीं लड़ा है। यह काम तो भाजपा ही करती है।