फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Surat West Assembly Seat Profile and History

Surat West Assembly Seat: सूरत पश्चिम में एक लाख से ज्यादा वोट से जीती भाजपा, जानें यहां के पुराने नतीजे

Thu, 15 Dec 2022 08:25 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 15 Dec 2022 08:25 PM IST
सार

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक व पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी को लगातार दूसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने संजय आर. शाह को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Surat West Assembly Seat Profile and History
भाजपा - फोटो : Social Media

विस्तार

2022 गुजरात विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसी सीटें हैं जिनकी चर्चा हर जगह है। भाजपा के मजबूत गढ़ वाले सूरत की सूरत पश्चिम सीट भी एक चर्चित सीट है। इस सीट पर चुनाव नतीजे की बात करें तो यहां एक बार फिर भाजपा की विजय हुई है। भाजपा की ओर उतरे पूर्णेश मोदी ने कांग्रेस के संजय आर. शाह को 1,04,312 वोटों के विशाल अंतर से हरा दिया।  
विज्ञापन


मौजूदा विधायक व गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी को सितंबर 2021 में उन्हें भूपेंद्र पटेल की सरकार में सड़क और भवन मंत्री बनाया गया था। हालांकि, मंत्रालय के कामकाज में शिकायतें आने के बाद 11 महीने में ही पूर्णेश मोदी का मंत्री पद वापस ले लिया गया था। 
विज्ञापन

   
2017 में यहां भाजपा को मिली थी जीत 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने पूर्णेश मोदी को टिकट दिया था। मोदी ने कांग्रेस के इकबाल पटेल को 77 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी थी। इस चुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर 12 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 2017 से पहले 2012 चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी। उस चुनाव में भाजपा की ओर से मैदान में उतरे किशोर भाई वांकावाला ने कांग्रेस के ऊषाबेन पटेल को शिकस्त दी थी।

1990 से यहां भाजपा अजेय 
ये सीट भाजपा के लिए एक अभेद्य किले के रूप में जानी जाती है। पार्टी ने 1990 से लेकर अब तक हुए सभी चुनाव जीते हैं। हालांकि, इसके पहले चार चुनावों में कांग्रेस को भी जीत मिल चुकी है। 
 2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक व पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी को लगातार दूसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने संजय आर. शाह को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 

2017 में सूरत जिले की 14 सीटों पर जीती थी भाजपा
सूरत पश्चिम विधानसभा सीट, सूरत जिले के अंतर्गत आने वाली 16 विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की 16 में से 14 सीटों पर भाजपा को बम्पर जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस मात्र दो सीट पर ही जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 


इस बार कैसे रहे गुजरात के नतीजे?
इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed