फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Surat North Assembly Seat Profile and History

Surat North Assembly Seat: सूरत उत्तर में 1990 से नहीं हारी भाजपा, इस बार कांतिभाई बलार ने लहराया भगवा

Thu, 15 Dec 2022 08:27 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 15 Dec 2022 08:27 PM IST
सार

भाजपा के लिए ये सीट गढ़ के रूप में देखी जाती है जहां पार्टी को 1990 से कभी भी हार नहीं झेलनी पड़ी है। अबकी बार भाजपा ने यहां कांतिभाई बलार को उम्मीदवार बनाया था। बलार ने आप के महेंद्र नवादिया को 34,293 वोटों से हरा दिया।  

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Surat North Assembly Seat Profile and History
बीजेपी

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


इस चुनाव में सूरत जिले की सूरत उत्तर सीट राजनीतिक पार्टियों के लिए बहुत खास रही है। 2017 में इस सीट पर भाजपा ने कब्जा किया था। भाजपा के लिए ये सीट गढ़ के रूप में देखी जाती है जहां पार्टी को 1990 से कभी भी हार नहीं झेलनी पड़ी है। अबकी बार भाजपा ने यहां कांतिभाई बलार को उम्मीदवार बनाया था। बलार ने आप के महेंद्र नवादिया को 34,293 वोटों से हरा दिया।  
विज्ञापन

   
2017 में यहां भाजपा को मिली थी जीत 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने कांतिभाई बलार को टिकट दिया था। उन्होंने कांग्रेस के दिनेश भाई कछाड़िया को 20 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। इस चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर दस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 से पहले 2012 चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी। उस चुनाव में भाजपा की ओर से मैदान में उतरे अजय कुमार चोकसी ने कांग्रेस के दिनेश भाई कछाड़िया को शिकस्त दी थी। 

1990 से इस सीट पर है भाजपा का कब्जा 
पुराने चुनाव आंकड़ों को देखें तो यहां भाजपा का एक तरफा दबदबा रहा है। इस चुनाव से पहले भाजपा ने यहां पिछले सात चुनाव लगातार जीते हैं। कांग्रेस ने अपना अंतिम चुनाव 1985 में जीता था। 
  
इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक कांतिभाई हिंमतभाई बलार को अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने अशोक पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान उया था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में सूरत जिले की 14 सीटों पर जीती थी भाजपा
सूरत उत्तर सीट, सूरत जिले के अंतर्गत आने वाली 16 सीटों में से एक है। 2017 में जिले की 16 में से 14 सीटों पर भाजपा को बम्पर जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस मात्र दो सीट पर ही जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed