{"_id":"6380b7e987e6010661639001","slug":"gujarat-election-2022-sayajigunj-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sayajigunj Assembly Seat: यहां लगातार सातवां चुनाव जीती BJP, जानें सयाजीगंज सीट के समीकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sayajigunj Assembly Seat: यहां लगातार सातवां चुनाव जीती BJP, जानें सयाजीगंज सीट के समीकरण
Thu, 15 Dec 2022 08:48 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:48 PM IST
सार
भाजपा ने यहां केयूर रोकड़िया को मैदान में उतारा था। रोकड़िया ने कांग्रेस की अमी रावत को 84,013 वोटों से विशाल अंतर से शिकस्त दी। भाजपा ने यहां 1995 से अब तक हुए सभी चुनावों में जीत अर्जित की है।
विज्ञापन
चुनाव 2022
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
राज्य की सत्ताधारी पार्टी के लिए वडोदरा जिले की सयाजीगंज सीट काफी महत्वपूर्ण रही। अबकी बार भाजपा ने यहां केयूर रोकड़िया को मैदान में उतारा था। रोकड़िया ने कांग्रेस की अमी रावत को 84,013 वोटों से विशाल अंतर से शिकस्त दी। भाजपा ने यहां 1995 से अब तक हुए सभी चुनावों में जीत अर्जित की है। इस चुनाव में जीत के साथ भाजपा ने यहां लगातार सातवीं जीत दर्ज कर ली है।
2017 में यहां भाजपा को जीत मिली
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने मौजूदा विधायक जितेंद्र सुखाड़िया पर ही दांव लगाया था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार नरेंद्र रावत को 59 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से तीन उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
2017 से पहले 2012 चुनाव में भी इस सीट को भाजपा ने जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे जितेंद्र सुखाड़िया ने कांग्रेस के कीर्ति भाई जोशी को शिकस्त दी थी।
मौजूदा विधायक को भाजपा ने नहीं दिया था टिकट
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक जितेंद्र सुखाड़िया का टिकट काट दिया था। सुखाड़िया की जगह भाजपा ने केयूर रोकड़िया को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने अमी रावत को अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से स्वेजल व्यास मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।
2017 में वडोदरा में भाजपा ने जीती थी आठ सीट
सयाजीगंज सीट, वडोदरा जिले में आने वाली दस विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की दस में से आठ सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।