फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Nikol Assembly Seat Profile and History

Nikol Assembly Seat: यहां से जीतने वाले विधायक बने मंत्री, इस सीट पर भाजपा को दिलाई शानदार जीत

Mon, 19 Dec 2022 04:04 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 19 Dec 2022 04:04 PM IST
सार

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक जगदीश पांचाल को ही टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर रंजीत बराड़ को मौका दिया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। 

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Nikol Assembly Seat Profile and History
जगदीश विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


गुजरात चुनाव में अहमदाबाद जिले की निकोल सीट भाजपा के लिए सियासी तौर पर बेहद खास रही है। यहां पार्टी ने इस चुनाव से पहले पिछले दोनों चुनाव जीते हैं। भाजपा के जगदीश पांचाल (विश्वकर्मा) इस सीट पर मौजूदा विधायक हैं। इस बार भी वो इस सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के रंजीत बराड़ को 55,198 वोटों से हराया। जीत के बाद पांचाल एक बार फिर राज्य सरकार में मंत्री बनाए गए। 
विज्ञापन

  
2017 में भाजपा ने यहां हासिल की थी जीत  
2017 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक जगदीश पांचाल को टिकट दिया था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार इंद्र विजय सिंह गोहिल को 24 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। इस चुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी 12 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदीश पांचाल भूपेंद्र पटेल के पहले कार्यकाल में भी मंत्री बने थे 
निकोल सीट से भाजपा के मौजूदा विधायक जगदीश पांचाल को 2021 में गुजरात सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया था। वो इस सीट से भाजपा को 2012 एवं 2017 में लगातार जीत दिला चुके हैं। पांचाल भाजपा के अहमदाबाद शहर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।   

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक जगदीश पांचाल को ही टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर रंजीत बराड़ को मौका दिया था। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में अहमदाबाद जिले की 15 सीटों पर जीती थी भाजपा
निकोल सीट अहमदाबाद जिले में आती है। इस जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 में जिले की 21 में से 15 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed