फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Mansa Assembly Seat Profile and History

Mansa Assembly Seat: यहां से 661 करोड़ वाले सबसे अमीर प्रत्याशी जेएस पटेल थे मैदान में, जानें कितने वोट से जीते

Mon, 19 Dec 2022 03:43 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 19 Dec 2022 03:43 PM IST
सार

गांधीनगर जिले की मनसा सीट विधानसभा सीट राज्य की उन सीटों में शामिल है जोकि काफी चर्चा में रही। इस सीट के चर्चा में होने कारण है भाजपा के उम्मीदवार जयंतिभाई सोमाभाई (जेएस पटेल) पटेल। दरअसल, 661 करोड़ की सम्पत्ति के साथ जेएस पटेल इस चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार थे।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Mansa Assembly Seat Profile and History
अमर उजाला - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती।
विज्ञापन


गांधीनगर जिले की मनसा सीट विधानसभा सीट राज्य की उन सीटों में शामिल है जोकि काफी चर्चा में रही। इस सीट के चर्चा में होने कारण है भाजपा के उम्मीदवार जयंतिभाई सोमाभाई (जेएस पटेल) पटेल। दरअसल, 661 करोड़ की सम्पत्ति के साथ जेएस पटेल इस चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार थे। इस चुनाव में जेएस पटेल ने कांग्रेस के बाबूसिंह मोहनसिंह ठाकोर को 39,266 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन


यहां तक हुए चुनावों में सत्ताधारी दल भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है। इस चुनाव से पहले हुए पिछले दो चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में यहां कांग्रेस को जीत मिली  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश कुमार पटेल ने भाजपा के अमित भाई चौधरी को महज 524 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 11 ही उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी नौ की जमानत जब्त हो गई थी।
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे अमित भाई चौधरी ने भाजपा उम्मीदवार डीडी पटेल को शिकस्त दी थी।

कांग्रेस ने मौजूदा विधायक का टिकट काटा था 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक सुरेश कुमार पटेल का टिकट काट दिया था। अब पार्टी ने उनकी जगह बाबूसिंह मोहनसिंह ठाकोर को मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने जयंतिभाई सोमाभाई पटेल को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से भास्करभाई बाबुभाई पटेल मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।

सबसे अमीर प्रत्याशी यहां से मैदान में थे 
दूसरे चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी मनसा सीट से भाजपा के जयंतीभाई सोमाभाई पटेल (जे.एस. पटेल) रहे। पटेल की कुल सम्पत्ति 661 करोड़ रुपए है। पटेल ने यह जानकारी चुनाव आयोग को दिए एक हलफनामे में उपलब्ध कराई है। 


2017 में गांधीनगर जिले में कांग्रेस ने बनाई थी बढ़त  
मनसा विधानसभा सीट, गांधीनगर जिले में आने वाली पांच विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से तीन सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed