फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Maninagar Assembly Seat Profile and History

Maninagar Assembly Seat: इस सीट पर पीएम मोदी ने जीते लगातार तीन चुनाव, जानें 2022 में क्या हुआ

Mon, 19 Dec 2022 03:29 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 19 Dec 2022 03:29 PM IST
सार

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक सुरेश पटेल का टिकट काट दिया था। भाजपा ने 1990 में यहां से पहली बार चुनाव जीता था जिसके बाद आज तक उसे कभी भी हार नहीं मिली। इस बार भाजपा के अमूलभाई भट्ट ने कांग्रेस के सीएम राजपूत को 90,728 वोटों से हराया।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Maninagar Assembly Seat Profile and History
गुजरात के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते हुए नरेंद्र मोदी। - फोटो : narendramodi.in

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


2022 गुजरात चुनाव में अहमदाबाद जिले की मणिनगर सीट राजनीतिक रूप से बेहद खास रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां से लगातार तीन चुनाव जीते हैं। भाजपा के लिए ये सीट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से यहां नहीं हारी है। इस चुनाव के लिए भाजपा ने मौजूदा विधायक सुरेश पटेल की जगह अमूलभाई भट्ट को अपना प्रत्याशी बनाया था। भट्ट ने इस चुनाव में जीत दर्ज की, उन्होंने कांग्रेस के सीएम राजपूत को 90,728 वोटों से हराया।
विज्ञापन

   
2017 में यहां भाजप को मिली थी जीत 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने मौजूदा विधायक सुरेश पटेल को टिकट दिया था। पटेल ने इस चुनाव में कांग्रेस की श्वेता बेन ब्रह्मभट्ट को 75 हजार वोटों से बड़ी शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1990 के बाद से इस सीट पर भाजपा अजेय 
मणिनगर सीट भाजपा के लिए गढ़ मानी जाती है। भाजपा ने 1990 में यहां से पहली बार चुनाव जीता था जिसके बाद आज तक उसे कभी भी हार नहीं मिली। नरेंद्र मोदी ने 2002, 2007 एवं 2012 में यहां लगातार तीन चुनाव जीते थे। इससे पहले भाजपा की टिकट पर कमलेशभाई गोविंदभाई पटेल ने भी 1990, 1995 और 1998 के चुनावों में लगातार जीत हासिल की थी।  

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक सुरेश पटेल का टिकट काट दिया था। पटेल की जगह भाजपा ने अमूलभाई भट्ट को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर सीएम राजपूत को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में अहमदाबाद जिले की 15 सीटों पर जीती थी भाजपा
मणिनगर सीट अहमदाबाद जिले में आती है। इस जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 में जिले की 21 में से 15 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed