फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Mandvi Assembly Seat Profile and History

Mandvi Assembly Seat: यहां लगातार चौथी बार जीती BJP, जानें इस सीट का सियासी समीकरण

Mon, 19 Dec 2022 03:07 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 19 Dec 2022 03:07 PM IST
सार

इस सीट पर भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक वीरेंद्र सिंह जडेजा का टिकट काट दिया था। 2017 में वीरेंद्र सिंह जडेजा ने कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल को नौ हजार वोटों से हराया था। इस बार भाजपा ने अनिरुद्ध भाईलाल दवे ने कांग्रेस के राजेंद्रसिंह जडेजा को 48,297 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी।  

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Mandvi Assembly Seat Profile and History
भाजपा ने मनाया जश्न। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


गुजरात के तटीय जिले कच्छ की मांडवी सीट में पहले चरण में चुनाव हुआ। इस सीट पर भाजपा ने अनिरुद्ध भाईलाल दवे को मैदान में उतारा था। दवे ने इस चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्रसिंह जडेजा को 48,297 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी।  
विज्ञापन


2017 में भाजपा ने लगाई थी जीत की हैट्रिक  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा ने वीरेंद्र सिंह जडेजा को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार शक्ति सिंह गोहिल को नौ हजार वोटों से हराया था। ये भाजपा की लगातार तीसरी जीत थी। इस चुनाव में कुल 17 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवारों के अलावा बाकी 15 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में कच्छ जिले में भाजपा ने जीती थी चार सीटें  
मांडवी सीट, कच्छ जिले के अंतर्गत आने वाली छह सीटों में से एक है। 2017 में जिले की छह में से चार सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस दो सीट पर ही जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  

2012 चुनाव में भाजपा को मिली जीत
2012 में हुए चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। भाजपा के ताराचंद छेदा ने कांग्रेस उम्मीदवार किशोर सिंह परमार को नौ हजार वोटों से शिकस्त दी थी। उस चुनाव में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी नौ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 


2002 में कांग्रेस ने तोड़ा था भाजपा की जीत का सिलसिला  
2002 के विधानसभा चुनाव को छोड़ दें तो मांडवी सीट जनसंघ के दौर से भाजपा का गढ़ रही है। 2002 में कांग्रेस के छबील भाई पटेल ने भाजपा उम्मीदवार सुरेश चंद्र मेहता को मात्र 598 वोटों से हराकर भाजपा की जीत का सिलसिला तोड़ दिया था। 2002 से पहले हुए चार चुनावों में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश चंद्र मेहता ने जीत दर्ज की थी। मेहता ने पहली बार 1985 के चुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद वह 1990,1995 और 1998 में भी जीते। मेहता 1975 में जनसंघ के टिकट पर भी जीते थे। हालांकि, 1980 में यहां से कांग्रेस को जीत मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed