फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   gujarat election 2022 kheralu assembly seat chunav result profile and history news in hindi

Kheralu Assembly Seat: 2002 से यहां BJP का कब्जा, इस बार मौजूदा MLA का टिकट काटकर भी जीती भाजपा

Mon, 19 Dec 2022 11:54 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 19 Dec 2022 11:54 AM IST
सार

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक अजमलजी वालाजी ठाकोर का टिकट काट दिया था। पार्टी ने यहां सरदारभाई शामलभाई चौधरी को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने मुकेशकुमार मोंघजीभाई देसाई को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था।

विज्ञापन
gujarat election 2022 kheralu assembly seat chunav result profile and history news in hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


2022 गुजरात चुनाव में महेसाणा जिले की खेरालू विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक रही है। ये सीट राज्य की सत्ताधारी दल भाजपा के लिए काफी अहम है। इस बार भाजपा ने सरदारभाई शामलभाई चौधरी को मैदान में उतारा था। उन्होंने कांग्रेस के मुकेशकुमार मोंघजीभाई देसाई को 3,964 वोटों से हराया।
विज्ञापन


बता दें कि इस चुनाव से पहले भाजपा यहां एक उपचुनाव समेत पांच चुनाव लगातार जीत चुकी है। वहीं, कांग्रेस को यहां पांच चुनाव में जीत हासिल हुई है। भाजपा ने मौजूदा विधायक अजमलजी वालाजी ठाकोर के स्थान पर सरदारभाई शामलभाई चौधरी को मैदान में उतारा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में यहां भाजपा को जीत मिली  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार भरत सिंहजी डाभी ने कांग्रेस के मुकेश कुमार देसाई को 21 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में नौ उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को भाजपा ने ही जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे भरत सिंहजी डाभी ने कांग्रेस उम्मीदवार बापूजी ठाकोर को शिकस्त दी थी।

2002 से यहां भाजपा का दबदबा  
2002 से यहां भाजपा का एकतरफा दबदबा रहा है। पार्टी ने यहां पांच चुनाव लगातार जीते हैं। पार्टी को पहली जीत 2002 के चुनाव में मिली थी। 2019 में इस सीट से तत्कालीन भाजपा विधायक भरतसिंहजी डाभी ने पाटन लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनने के बाद इस्तीफ़ा दे दिया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के अजमलजी वालाजी ठाकोर ने कांग्रेस को हराकर जीत हासिल की थी।   

भाजपा ने मौजूदा विधायक का टिकट काटा 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक अजमलजी वालाजी ठाकोर का टिकट काट दिया था। पार्टी ने यहां सरदारभाई शामलभाई चौधरी को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने 2017 का चुनाव हारने वाले मुकेशकुमार मोंघजीभाई देसाई को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से दिनेशजी हजूरजी ठाकोर मैदान में था। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में मेहसाणा जिले की 5 सीटों पर जीती थी भाजपा
खेरालू सीट, मेहसाणा जिले के अंतर्गत आने वाली सात सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से पांच सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed