फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Keshod Assembly Seat Profile And History

Keshod Assembly Seat: यहां भाजपा ने लगातार सातवां चुनाव जीता, जानें इस चुनाव में अन्य दलों की स्थिति

Sun, 01 Jan 2023 04:07 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 01 Jan 2023 04:07 PM IST
सार

Gujarat Election 2022: जूनागढ़ जिले की केशोद विधानसभा सीट पर भाजपा के देवाभाई मालम ने कांग्रेस के हीराभाई अरजणभाई जोतवा को 4,208 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 55,802 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 51,594 वोट मिले।  

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Keshod Assembly Seat Profile And History
भाजपा - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
जूनागढ़ जिले की केशोद विधानसभा सीट पर भाजपा के देवाभाई मालम ने कांग्रेस के हीराभाई अरजणभाई जोतवा को 4,208 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 55,802 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 51,594 वोट मिले। देवाभाई मालम भाजपा के टिकट पर यहां से लगातार दूसरी बार जीते हैं। तीसरे नंबर आप रही। इसके प्रत्याशी रामजीभाइ बाबुभाई को 24,497 वोट मिले जो कुल वोट का 15.84 फीसदी रहा। यानी, आप की केशोद में जमानत जब्त हो गई। आप के अलावा तीन उम्मीदवारों की भी जमानत जब्त हो गई। केशोद के 1,719 मतदाताओं ने नोट का बटन भी दबाया।  
विज्ञापन


2017 में भाजपा को मिली थी जीत 
केशोद सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से भाजपा ने देवाभाई मालम ने कांग्रेस के जयेश कुमार लडानी को दस हजार वोटों से हराया था। यहां कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी दस उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा यहां सातवीं बार जीती  
भाजपा ने केशोद सीट पर अब तक सात चुनाव जीते हैं। पार्टी को इस सीट पर 1995 के चुनाव में पहली जीत हासिल हुई थी। वहीं, कांग्रेस को इस सीट पर 1985 में आखिरी बार जीती थी। 1990 में यहां जनता दल को जीत मिली थी। वहीं, 1995 ये केशोद सीट पर भाजपा का कब्जा है।  केशोद सीट पर अब तक हुए कुल 14 चुनावों में सात बार भाजपा, पांच बार कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं। एक-एक बार जनता दल और स्वतंत्र पार्टी को यहां से जीत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed