{"_id":"6385a6f990ced91d1158ea2d","slug":"gujarat-election-2022-kalol-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kalol Assembly Seat: इस सीट पर कांग्रेस जीत का चौका लगाने से चूकी, भाजपा के लक्ष्मणजी ठाकोर ने खिलाया कमल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kalol Assembly Seat: इस सीट पर कांग्रेस जीत का चौका लगाने से चूकी, भाजपा के लक्ष्मणजी ठाकोर ने खिलाया कमल
Fri, 16 Dec 2022 02:21 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Fri, 16 Dec 2022 02:21 PM IST
सार
गांधीनगर जिले की कलोल विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मणजी ठाकोर (बकाजी) ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के बलदेवजी ठाकोर को 5,733 वोटों से हराया। कलोल के 2,394 मतदाताओं ने नोटा का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
गुजरात चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
गांधीनगर जिले की कलोल विधानसभा सीट राज्य की उन सीटों में शामिल है जो काफी चर्चा में रहीं। यहां हुए चुनावों में सत्ताधारी दल भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है। इस बार यहां भाजपा की जीत हुई है, भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मणजी ठाकोर (बकाजी) ने कांग्रेस के बलदेवजी ठाकोर को 5,733 वोटों से हराया। इस सीट का चुनाव काफी दिलचस्प रहा क्योंकि एक तरफ तो भाजपा कम अंतर से जीती वहीं दूसरी ओर आप और बसपा के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। इन्हें नोटा से भी कम वोट मिले। नोटा पर कुल 2,394 वोट पड़े।
2017 में यहां कांग्रेस को जीत मिली
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार बलदेवजी चंदुजी ठाकोर ने भाजपा के अतुल कुमार पटेल को सात हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल नौ ही उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सात की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे बलदेवजी चंदुजी ठाकोर ने भाजपा उम्मीदवार अतुल कुमार पटेल को शिकस्त दी थी।
2017 में गांधीनगर जिले में कांग्रेस ने बनाई थी बढ़त
कलोल विधानसभा सीट, गांधीनगर जिले में आने वाली पांच विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की पांच में से तीन सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी। इस बार जिले की पांचों सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।