फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Ellisbridge Assembly Seat Profile and History

Ellisbridge Assembly Seat: 1995 से BJP का गढ़ है ये सीट, अबकी बार एक लाख से ज्यादा वोट से दर्ज की जीत

Tue, 13 Dec 2022 05:50 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 13 Dec 2022 05:50 PM IST
सार

2022 चुनाव के लिए भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक राकेश शाह की जगह अमितभाई पोपटभाई शाह को टिकट दिया था। शाह अहमदाबाद शहर के मेयर रह चुके हैं। 1995 में पहली बार इस सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। इसके बाद पार्टी अब तक यहां नहीं हारी।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Ellisbridge Assembly Seat Profile and History
गुजरात में भाजपा का परचम... - फोटो : twitter

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते तो एक सीट पर सपा ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


अहमदाबाद जिले की एलिसब्रिज सीट राज्य के उन सीटों में शामिल है जहां भाजपा पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से नहीं हारी है। सियासी नजरिए से ये सीट भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण रही है। भाजपा ने इस चुनाव के लिए अमितभाई पोपटभाई शाह को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया था। शाह ने कांग्रेस के भीखू दवे को 1,04,796 वोटों से करारी हार दी।
विज्ञापन

  
2017 में भाजपा ने यहां दर्ज की थी बम्पर जीत 
2017 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक राकेश शाह को टिकट दिया था। शाह ने कांग्रेस उम्मीदवार विजय कुमार दवे को 85 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी थी। इस चुनाव में कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरेन पंड्या यहां से रह चुके हैं विधायक 
भाजपा के दिवंगत नेता एवं पूर्व मंत्री हिरेन पंडा जिनकी 2003 में हत्या कर दी गई थी, यहां से दो बार विधायक चुने गए थे। 1995 में पहली बार भाजपा को पंड्या ने ही जीत दिलाई थी। उसके बाद 1998 में हुए चुनाव में भी पंड्या ने भाजपा की ओर से चुनाव जीता था। 

2022 चुनाव के लिए भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक राकेश शाह की जगह अमितभाई पोपटभाई शाह को टिकट दिया था। शाह अहमदाबाद शहर के मेयर रह चुके हैं। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर भीखू दवे को मैदान में उतारा था। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में अहमदाबाद जिले की 15 सीटों पर जीती थी भाजपा
एलिस ब्रिज सीट अहमदाबाद जिले में आती है। इस जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 में जिले की 21 में से 15 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed