फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   gujarat election 2022 dhoraji assembly seat chunav result profile and history news in hindi

Dhoraji Assembly Seat: इस सीट पर भाजपा ने कांग्रेस को जीत की हैट्रिक लगाने से रोका, जानें यहां के पुराने नतीजे

Tue, 13 Dec 2022 05:14 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 13 Dec 2022 05:14 PM IST
सार

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक ललित वसोया को मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने महेन्द्रभाई पाडलिया को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। पाडलिया ने यहां से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
gujarat election 2022 dhoraji assembly seat chunav result profile and history news in hindi
Bjp flag, congress flag - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा तो तीन सीटें निर्दलीय विधायकों के खाते में गईं।  
विज्ञापन


इस चुनाव में राजकोट जिले की धोराजी विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक रही। ये सीट रज्य की सत्तधारी दल भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों के लिए काफी अहम थी। कांग्रेस की ओर से मौजूदा विधायक ललित वसोया इस चुनाव में मैदान में थे। वसोया इस चुनाव में अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे, उन्हें भाजपा के महेन्द्रभाई पाडलिया के हाथों 12,248 वोटों से हार झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन


इस चुनाव के पहले भाजपा ने यहां सात चुनाव लगातार जीत चुकी है। वहीं, कांग्रेस को यहां पांच चुनाव में जीत हासिल हुई है। 2012 एवं 2017 के चुनावों में यहां कांग्रेस को जीत मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में यहां कांग्रेस को जीत मिली  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ललित वसोया ने भाजपा के हरिभाई पटेल को 25 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में 17 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी 15 की जमानत जब्त हो गई थी।
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने ही जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे विठ्ठलभाई रादडीया ने भाजपा उम्मीदवार हरिभाई पटेल को शिकस्त दी थी।

भाजपा यहां जीत चुकी है लगातार सात चुनाव 
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट पर भले ही कांग्रेस को जीत मिली हो लेकिन इससे पहले यहां भाजपा का एकतरफा दबदबा रहा है। पार्टी ने यहां सात चुनाव लगातार जीते हैं। पार्टी को पहली जीत 1980 के चुनाव में मिली थी।  
 
कांग्रेस ने मौजूदा विधायक पर लगाया था दांव 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक ललित वसोया को मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने महेन्द्रभाई पाडलिया को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से विपुल साखिया मैदान में थे। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए।


2017 में जिले में भाजपा ने जीती थी छह सीट    
धोराजी विधानसभा सीट, राजकोट जिले में आने वाली आठ विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की आठ में से छह सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed