फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Deodar Assembly Seat Profile and History

Deodar Assembly Seat: 2017 में नोटा से भी कम अंतर से हारे थे BJP के केशाजी, इस बार 38 हजार वोट से जीते

Mon, 12 Dec 2022 09:08 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 12 Dec 2022 09:08 PM IST
सार

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक शिवाभाई भूरिया को अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, भाजपा ने पूर्व विधायक केशाजी शिवाजी चौहाण (ठाकोर) को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।  

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Deodar Assembly Seat Profile and History
NOTA

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के खाते में गई। 
विज्ञापन


2022 गुजरात विधानसभा चुनाव में बनासकांठा जिले की देवदार सीट भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए महत्वपूर्ण रही क्योंकि इससे पहले हुए पिछले पांच चुनावों से इन्हीं दोनों के बीच मुकाबला रहा है। भाजपा जिसे पिछले चुनाव में हारी मिली थी, ने इस बार केशाजी शिवाजी चौहाण को मैदान में उतारा था। चौहाण ने कांग्रेस के शिवाभाई भूरिया को 38,414 वोटों से हरा दिया। 
विज्ञापन


इस सीट पर 1962 में पहली बार चुनाव हुए थे। भाजपा जिसे पिछले चुनाव में हारी मिली थी, ने केशाजी शिवाजी चौहाण को लगातार तीसरी बार मैदान में उतारा था। पार्टी को यहां पहली बार 1995 में जीत हासिल हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
2017 में यहां नोटा के कारण हारी थी भाजपा  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस ने शिवाभाई भूरिया को टिकट दिया था। भूरिया ने भाजपा के केशाजी शिवाजी चौहाण को महज 972 वोटों से हराया था। जबकि तीसरे नंबर पर रहे नोटा को 2,988 वोट मिल गए थे। 
 2017 से पहले 2012 चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी। उस चुनाव में भाजपा की ओर से मैदान में उतरे केशाजी शिवाजी चौहाण ने कांग्रेस के गोवाभाई रवारी को शिकस्त दी थी। 

कांग्रेस ने मौजूदा विधायक पर लगाया था दांव 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक शिवाभाई भूरिया को अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, भाजपा ने केशाजी शिवाजी चौहाण (ठाकोर) को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। आम आदमी पार्टी ने भीमाभाई चौधरी को मैदान में उतारा था। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए।

2017 में बनासकाठा जिले में कांग्रेस को मिली थी बढ़त 
देवदार सीट, बनासकांठा जिले में आने वाली नौ विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की नौ में से पांच सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, तीन सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी। वहीं, वडगाम सीट से निर्दलीय जिग्नेश मेवानी जीते थे। 

चुनाव की तारीखें क्या हैं?
पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव होना है। पहले चरण के लिए पांच नवंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है। 14 नवंबर तक नामांकन हुआ। नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर और 17 नवंबर तक नाम वापसी हुई। वहीं, एक दिसंबर को चुनाव होगा।


इसी तरह दूसरे चरण में 93 सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी हुई है। 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल हुए। नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर और 20 नवंबर तक नाम वापसी हुई। दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed