फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Danta Assembly Seat Profile and History

Danta Assembly Seat: 24 साल से इस सीट पर नहीं जीती भाजपा, जानें दांता सीट पर चुनावी इतिहास

Mon, 12 Dec 2022 08:58 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 12 Dec 2022 08:58 PM IST
सार

2017 और 2012  में यहां से कांग्रेस के कांतिभाई खराड़ी जीते थे। कांतिभाई खराड़ी से पहले लगातार तीन बार 1998, 2002 और 2007 में यहां से कांग्रेस के मुकेश कुमार गढ़वी जीते थे। 24 साल से राज्य की सत्ता में काबिज भाजपा के लिए दांता एक अभेद दुर्ग की तरह बन गया है। 

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Danta Assembly Seat Profile and History
कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के खाते में गई। 
विज्ञापन


इस चुनाव में बनासकांठा जिले की दांता सीट के नतीजे पर बात करें तो यहां एक बार फिर मुख्य विपक्षी कांगेस को जीत मिली है। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे कांतिभाई कलाभाई खराड़ी ने भाजपा के लधुभाई चांदाभाई पारघी को 6,327 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन


इस सीट के पुराने नतीजों की बात करें तो पिछले दो दशक से यहां कांग्रेस का एक तरफा राज है। लगातार छह बार से इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिलती आ रही है। भाजपा आज तक सिर्फ दो बार इस सीट पर जीत दर्ज कर सकी है। 1990 और 1995 में लगातार दो बार भाजपा के कांतिभाई कचोरिया यहां कमल खिलाने में सफल रहे थे। 24 साल से राज्य की सत्ता में काबिज भाजपा के लिए दांता एक अभेद दुर्ग की तरह बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में  कांग्रेस ने लगातार दर्ज की थी पांचवीं जीत 
2017 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी जो उसकी लगातार पांचवीं जीत थी। कांग्रेस के  कांतिभाई कलाभाई खराड़ी ने भाजपा के मालजी भाई खराड़ी को 24 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से सात उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।  2012 में भी कांग्रेस के कांतिभाई कलाभाई खराड़ी ने भाजपा उम्मीदवार गामाभाई भीखा भाई खराड़ी को 26 हजार वोटों से हराया था। कांतिभाई खराड़ी से पहले लगातार तीन बार 1998, 2002 और 2007 में यहां से कांग्रेस के मुकेश कुमार गढ़वी जीते थे।    
 
कांतिभाई ने लगाई जीत की हैट्रिक

कांग्रेस ने एक बार फिर कांतिभाई कलाभाई खराड़ी को टिकट दिया था। पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए उन्होंने जीत दिलाई। भाजपा ने इस सीट पर लधुभाई चांदाभाई पारघी को उतारा था। आप के महेन्द्रभाई केसराभाई बुंबडिया मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में लगे थे लेकिन 12181 वोटों के साथ तीसरे नम्बर पर रहे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए।


2017 में बनासकांठा जिले की पांच सीटों पर जीती थी कांग्रेस
दंता सीट, बनासकांठा जिले के अंतर्गत आने वाली 9 सीटों में से एक है। 2017 में जिले की 9 में से 5 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, चार सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed