फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Choryasi Assembly Seat Profile and History

Choryasi Assembly Seat: एक लाख वोट से जीतने वाले का BJP ने काटा था टिकट, इस बार उससे भी बड़ी जीत दर्ज की

Mon, 12 Dec 2022 05:55 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 12 Dec 2022 05:55 PM IST
सार

ये सीट भाजपा के लिए एक मजबूत गढ़ के रूप में जानी जाती है। पार्टी ने 1995 से लेकर अब तक हुए सभी चुनाव जीते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Choryasi Assembly Seat Profile and History
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति - फोटो : Agency

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के झोली में गिरी।
विज्ञापन


2022 गुजरात विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसी सीटें थीं जिनकी चर्चा हर कोई कर रहा था। भाजपा के मजबूत गढ़ वाले सूरत की चोर्यासी सीट पार्टी के लिए बेहद खास थी। हालांकि, ये सीट इस बार इसलिए चर्चा में रही क्योंकि यहां से पिछली बार एक लाख दस हजार वोटों से जीत दिलाने वाले विधायक जंखाना पटेल का टिकट भाजपा ने काट दिया था। पटेल की जगह भाजपा ने सूरत भाजपा अध्यक्ष संदीप देसाई को अपना प्रत्याशी बनाया था। देसाई ने इस चुनाव में कांग्रेस ने कांतिलाल भाई पटेल को 1,86,418 वोटों से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

   
2017 में यहां भाजपा को एक लाख दस हजार वोटों से बड़ी जीत मिली 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने जंखाना पटेल को टिकट दिया था। उन्होंने कांग्रेस के योगेश पटेल को 1,10,819 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी थी। इस चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर दस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 2017 से पहले 2012 चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी। उस चुनाव में भाजपा की ओर से मैदान में उतरे राजेंद्र भाई पटेल ने कांग्रेस के सतीश भाई पटेल को शिकस्त दी थी।

1995 से यहां नहीं हारी है भाजपा 
ये सीट भाजपा के लिए एक मजबूत गढ़ के रूप में जानी जाती है। पार्टी ने 1995 से लेकर अब तक हुए सभी चुनाव जीते हैं। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को अंतिम बार 1985 के चुनाव में जीत मिली थी।  2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने सूरत भाजपा अध्यक्ष संदीप देसाई को अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने कांतिलाल भाई पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में सूरत जिले की 14 सीटों पर जीती थी भाजपा
चोर्यासी विधानसभा सीट, सूरत जिले के अंतर्गत आने वाली 16 विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की 16 में से 14 सीटों पर भाजपा को बम्पर जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस मात्र दो सीट पर ही जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed