फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   gujarat election 2022 bhavnagar rural assembly seat chunav result profile and history news in hindi

Bhavnagar Rural Assembly Seat: इस सीट पर लगातार तीसरी बार लहराया भगवा, कांग्रेस का अब तक नहीं खुला खाता

Mon, 12 Dec 2022 04:49 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 12 Dec 2022 04:49 PM IST
सार

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक परषोत्तमभाई सोलंकी को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने रेवतसिंह गोहिल को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। AAP की ओर से खुमानसिंह गोहिल मैदान में थे। 

विज्ञापन
gujarat election 2022 bhavnagar rural assembly seat chunav result profile and history news in hindi
भाजपा - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के झोली में गिरी।
विज्ञापन


गुजरात चुनाव में भावनगर जिले की भावनगर ग्रामीण विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक थी। इस बार के चुनाव में भाजपा ने मौजूदा विधायक परषोत्तमभाई सोलंकी को मैदान में उतारा था। सोलंकी ने कांग्रेस के रेवतसिंह गोहिल को 73,484 वोटों से शिकस्त दी।
विज्ञापन


ये सीट राज्य की सत्ताधारी दल भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी। इस सीट पर भाजपा ने अब तक हुए तीनों चुनाव जीते हैं। नए परिसीमन के बाद में ये सीट अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर पहली बार 2012 में चुनाव हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में यहां भाजपा को जीत मिली  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार परषोत्तमभाई सोलंकी ने कांग्रेस के कांतिभाई चौहान को 30 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में दस उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से आठ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को भाजपा ने ही जीता था। भाजपा की ओर से मैदान में उतरे परषोत्तमभाई सोलंकी ने कांग्रेस उम्मीदवार शक्ति सिंह गोहिल को शिकस्त दी थी।

भाजपा ने मौजूदा विधायक का टिकट बरकरार रखा था 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक परषोत्तमभाई सोलंकी को लगातार तीसरी बार टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने रेवतसिंह गोहिल को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से खुमानसिंह गोहिल मैदान में थे। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 


2017 में भावनगर जिले की 6 सीट पर जीती थी भाजपा
भावनगर ग्रामीण सीट, भावनगर जिले के अंतर्गत आने वाली सात सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से छह सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed