फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Congress Vice President Rahul Gandhi in Surat meeting with traders

गुजरात में हीरे के सहारे राजनीति तराश रहे राहुल, कहा- GST पर सरकार ने हमारी नहीं सुनी

Wed, 08 Nov 2017 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 08 Nov 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Congress Vice President Rahul Gandhi in Surat meeting with traders

नोटबंदी के एक साल होने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के सूरत में हैं। वहां मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी लागू करने से पहले उनकी बात नहीं सुनी गई। राहुल बोले कि जीएसटी में पांच स्लैब नहीं होने चाहिए और सबसे ज्यादा टैक्स 18 प्रतिशत होना चाहिए था। इस बातचीत में नोटबंदी को शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन


राहुल ने इस दौरान सूरत के वरछा में एक डॉयमंड यूनिट का भी दौरा किया। वहीं बीते शुक्रवार को उन्होंने वरछा में ही एक जनसभा को संबोधित किया था जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला था।
विज्ञापन


कहीं राहुल गांधी फोबिया से तो नहीं जूझ रही है भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए ट्विटर पर लिखा था कि नोटबंदी एक त्रासदी है, हम लाखों ईमानदार भारतीयों के साथ खड़े हैं, जिनके जीवन और आजीविका को प्रधानमंत्री के निर्णय ने बर्बाद कर दिया।

गुजरात में अगले महीने 9 और 14 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे। उसी दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed