{"_id":"636ebfb018457f5c1555c01e","slug":"gujarat-congress-said-that-aap-leader-of-exploiting-women-for-poll-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: गुजरात कांग्रेस का आप नेता पर बड़ा आरोप, कहा- चुनावी टिकट के बदले कर रहा महिलाओं का यौन शोषण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election: गुजरात कांग्रेस का आप नेता पर बड़ा आरोप, कहा- चुनावी टिकट के बदले कर रहा महिलाओं का यौन शोषण
Sat, 12 Nov 2022 03:03 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Nov 2022 03:03 AM IST
सार
कांग्रेस की प्रदेश इकाई की प्रवक्ता प्रगति बेन अहीर ने कहा कि गुजरात के लोग गुजराती गौरव और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों को नहीं बख्शेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात में जैसै-जैसे मतदान की तारीख पास आती जा रही है, वैसे ही राजनीतिक पार्टियां अब एक दूसरे पर खूब निशाना साथ रही हैं। शुक्रवार को गुजरात कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) का एक नेता महिलाओं को चुनाव में टिकट दिलाने के बहाने उनका ‘यौन शोषण’ कर रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद आप ने इस मामले को लेकर पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ में एक शिकायत दर्ज कराई और दावा किया कि आरोप लगाते समय जिस वीडियो का जिक्र किया गया है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। कांग्रेस ने आप नेता के खिलाफ आरोप लगाने के लिए एक गुजराती समाचार चैनल द्वारा प्रसारित वीडियो का हवाला दिया और मीडिया से बात करते हुए इस क्लिप को चलाया।
विज्ञापन
इस पर कांग्रेस की प्रदेश इकाई की प्रवक्ता प्रगति बेन अहीर ने कहा कि गुजरात के लोग गुजराती गौरव और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों को नहीं बख्शेंगे।
विज्ञापन