फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Congress Complaint EC against legislative Assembly Speaker alleges campaigning BJP candidate

EC पहुंची गुजरात कांग्रेस: विस अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, BJP प्रत्याशी के लिए प्रचार करने का आरोप

Fri, 12 Apr 2024 04:37 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 12 Apr 2024 04:37 PM IST
सार

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी चुनाव आयोग में शिकायत करते हुए कहा कि शकंर चौधरी गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष हैं। वे किसी भी राजनीतिक दल या किसी भी उम्मीदवार के लिए प्रचार नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
Gujarat Congress Complaint EC against legislative Assembly Speaker alleges campaigning BJP candidate
गुजरात विस अध्यक्ष और कांग्रेस प्रवक्ता - फोटो : twitter@ChaudhryShankar or twitter@drmanishdoshi

विस्तार

गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी के खिलाफ कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंचा है। कांग्रेस ने आयोग में विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वे भाजपा के लिए प्रचार कर आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। कांग्रेस ने चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने दावा किया है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद एक संवैधानिक पद है। संवैधानिक पद पर होते हुए किसी राजनीतिक दल के लिए प्रचार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

संसदीय परंपराएं और प्रक्रियाएं भाग-एक के अध्याय- नौ के पैरा- दो का उल्लंघन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने 11 अप्रैल को चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कहा कि शकंर चौधरी गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष हैं। वे किसी भी राजनीतिक दल या किसी भी उम्मीदवार के लिए प्रचार नहीं कर सकते हैं। चौधरी ने जिस दिन से विधानसभा अध्यक्ष का पद संभाला है, उसी दिन से किसी पार्टी या उम्मीदवार के लिए प्रचार करने के उनके अधिकार खत्म हो गए। संसदीय परंपराएं और प्रक्रियाएं भाग-एक के अध्याय- नौ के पैरा- दो में उल्लेखित है कि विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद से वह व्यक्ति राजनीतिक गतिविधियों से पूरी तरह से अलग हो जाता है। किसी भी राजनीतिक दल से उसका संबंध नहीं रहता।

विज्ञापन

बनासकांठा लोकसभा उम्मीदवार के पक्ष में की थी बैठक
दोषी का आरोप है कि चौधरी ने बनासकांठा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा उम्मीदवार रेखा चौधरी के समर्थन में एक बैठक आयोजित की थी। उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कुछ फोटो-वीडियो भी सबूत के रूप में जमा किए हैं। दोषी ने कहा कि उन्होंने कानून का उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेसी नेता की शिकायत पर प्रदेश भाजपा के मीडिया संयोजक यज्ञेश दवे ने कहा कि शिकायत पर फैसला करना आयोग पर निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

182 सीटों में से भाजपा के पास 156 सीटें
गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से भाजपा के पास 156 सीटें हैं। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर सात मई को एक ही चरण में मतदान होगा और मतगणना चार जून को होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed