{"_id":"5a0be64c4f1c1b0d698bbcfe","slug":"gujarat-cm-vijay-rupani-says-i-stopped-my-speech-after-hearing-the-azaan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात सीएम बोले- अजान की आवाज सुनकर मैंने रोक दिया था भाषण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात सीएम बोले- अजान की आवाज सुनकर मैंने रोक दिया था भाषण
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
cm vijay rupani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की धर्मनिरपेक्षता के प्रति सोच कांग्रेस से किस तरह अलग है? इस सवाल का जवाब देते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में उन्होंने अजान की आवाज सुनकर बोलना बंद कर दिया था। दरअसल, बीजेपी कांग्रेस पर आरोप लगाती रही है कि वह अल्पसंख्यकों को खुश करने की राजनीति करती है लेकिन असल में उनके लिए कुछ नहीं करती।
क्या गुजरात में मूंगफली बिगाड़ देगी बीजेपी का खेल?
न्यूज-18 की खबर के मुताबिक, इससे जुड़ा एक सवाल पूछे जाने पर रूपाणी ने कहा कि गुजरात गौरव यात्रा के दौरान मैं एक रैली को संबोधित कर रहा था, मेरे भाषण के दौरान मैंने पास की मस्जिद से आ रही अजान की आवाज सुनी तो मैं बीच में ही रुक गया। मैंने आगे भाषण तब ही दिया जब अजान बंद हो गई। यह बीजेपी की सोच है, हम सबके साथ न्याय करते हैं, कांग्रेस की तरह सिर्फ किसी को खुश करने का काम नहीं करते।
विज्ञापन
रूपाणी ने आगे कहा कि अब मुसलमानों ने भी देख लिया है कि कांग्रेस ने उनके फायदे के लिए कुछ नहीं किया है। मुझे यकीन है कि यूपी विधानसभा चुनाव की तरह गुजरात में भी अल्पसंख्यक हमें वोट देंगे।

राहुल गांधी, हार्दिक पटेल जिग्नेश मेवानी पर बोला हमला
विजय रूपाणी
- फोटो : SELF
आगे बातचीत के दौरान रूपाणी ने हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी और अल्पेश ठाकुर को कांग्रेस का एजेंट बताया। राहुल के मंदिर दर्शन पर निशाना साधते हुए रूपाणी ने कहा कि चुनाव के बहाने कम से कम राहुल मंदिर तो गए। रूपाणी ने कहा कि इससे पहले तक राहुल कभी दिल्ली वाले अक्षरधाम मंदिर तक नहीं गए थे।