फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Chief Election Commissioner reviews election preparations gave this instruction to political parties

Gujarat: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, राजनीतिक पार्टियों को दी यह हिदायत

Tue, 27 Sep 2022 06:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 27 Sep 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Gujarat: Chief Election Commissioner reviews election preparations gave this instruction to political parties
CEC Rajiv Kumar - फोटो : ANI

गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को गांधीनगर में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि गुजरात में करीब 4.83 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। 182 विधानसभा क्षेत्रों में 51,782 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगर राजनीतिक पार्टी आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों को उतारती है तो उन्हें बताना होगा की उनको ऐसी क्या बाध्यता थी कि उन्होंने ऐसे उम्मीदवारों को चुनना पड़ा। यह उनको अपने सोशल और प्रिंट मीडिया में बताना होगा।

विज्ञापन


हिमाचल-गुजरात दौरे पर चुनाव आयोग की टीम
दरअसल, हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल पूरा हो रहा है। हिमाचल में आठ जनवरी और गुजरात में 23 फरवरी को विधानसभा का कार्याकल समाप्त होगा। ऐसे में चुनाव आयोग किसी सदन के पांच साल के कार्यकाल की समाप्ति के छह महीने के भीतर कभी भी चुनाव करा सकता है। चुनाव आयोग के लिए चुनावों की घोषणा से पहले चुनावी राज्यों का दौरा करता है। इसी क्रम में चुनाव इन दोनों राज्यों तक पहुंचा है।
विज्ञापन


2017 में हुए थे चुनाव
इससे पहले 2017 में हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर को मतदान हुआ था। गुजरात में दो चरणों में नौ दिसंबर और 14 दिसंबर मतदान कराया गया था। हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 2017 में कांग्रेस को हराकर सत्ता में वापसी की थी। गुजरात में भाजपा ने करीबी मुकाबले में कांग्रेस को मात दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed