फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat bridge collapse: My kids and husband drowning, save them, pleads woman from middle of river

गुजरात पुल हादसा: 'मेरे बच्चे और पति डूब रहे हैं, उन्हें बचा लो', नदी के बीच से महिला ने लगाई मदद की गुहार

Wed, 09 Jul 2025 09:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Jul 2025 09:06 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक (वडोदरा ग्रामीण) रोहन आनंद ने बताया कि मध्य गुजरात को सौराष्ट्र क्षेत्र से जोड़ने वाले और पादरा कस्बे के पास स्थित गंभीरा पुल का एक स्लैब ढह गया, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Gujarat bridge collapse: My kids and husband drowning, save them, pleads woman from middle of river
वडोदरा पुल हादसा - फोटो : PTI

विस्तार

गुजरात में महिसागर नदी में बुधवार सुबह डूबी एक गाड़ी के ऊपर बैठी 35 वर्षीय सोनलबेन पढियार अपने दो बच्चों और पति को बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाती रहीं। दुख की बात थी कि जब तक बचावकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उनके पति और बच्चे पहले ही डूब चुके थे और बचावकर्मी केवल उनके शव ही निकाल पाए।

विज्ञापन


दिल दहला देने वाले दृश्य का वीडियो वायरल
इस दिल दहला देने वाले दृश्य को कैद करने वाले एक वायरल वीडियो में सोनलबेन एक गाड़ी के डूबे हुए मलबे पर बैठी दिखाई दे रही हैं। उनका शरीर थोड़ा-बहुत पानी में डूबा हुआ है। वह रोते हुए घटनास्थल के पास जमा लोगों से मदद मांग रही हैं। 'मेरे बच्चे डूब गए... मेरे पति डूब गए, कृपया उन्हें बचा लो', वह गुजराती में मदद मांगती रहीं। उन्हें सांत्वना देने के लिए पुल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति उन्हें बताता है कि बचाव दल आ रहे हैं।
विज्ञापन


10 लोगों की मौत
गुजरात के वडोदरा जिले में सुबह एक पुल का एक हिस्सा ढहने से कई वाहनों के महिसागर नदी में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें सोनलबेन के पति रमेश पढियार (38), बेटी वेदिका (4) और बेटा नैतिक (2) शामिल हैं। वडोदरा के पादरा तालुका के मुजपुर गांव की निवासी सोनलबेन ने बताया कि नदी किनारे पहुंचने के बाद उन्होंने लगभग एक घंटे तक मदद मांगी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। महिसागर नदी के किनारे स्थित मुजपुर पुल के बहुत पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'वैन के पिछले हिस्से में बैठी थी, इसलिए किसी तरह बाहर निकल आई'
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'हम प्रार्थना करने के लिए भावनगर के बगदाना जा रहे थे। हमारी वैन में सात यात्री सवार थे। हम सुबह 6.30 बजे निकले और लगभग 7 बजे पुल पर पहुंचे। जब हम इसे पार कर रहे थे, तो एक हिस्सा ढह गया, जिससे कई वाहन नदी में गिर गए।' उन्होंने बदहवास हालत में आगे बताया कि मैं वैन के पिछले हिस्से में बैठी थी, इसलिए किसी तरह बाहर निकल आई, लेकिन मेरे पति और बच्चे फंस गए। एक ट्रक सीधे हमारी गाड़ी पर गिर गया, इस वजह सभी उसमें फंस गए। पानी भी गहरा था। मैं लगभग एक घंटे तक मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया।


दो खंभों के बीच बने पुल के स्लैब का पूरा हिस्सा ढह गया
पुलिस अधीक्षक (वडोदरा ग्रामीण) रोहन आनंद ने बताया कि मध्य गुजरात को सौराष्ट्र क्षेत्र से जोड़ने वाले और पादरा कस्बे के पास स्थित गंभीरा पुल का एक स्लैब ढह गया, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में दिख रहा है कि दो खंभों के बीच बने पुल के स्लैब का पूरा हिस्सा ढह गया है। स्लैब के ढहने से पुल से गुजर रहे वाहन नदी में गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed