फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Bridge Collapse: Morbi Cable Bridge Collapsed Know All About Accident and Deaths News in Hindi

Gujarat: कुछ लोग जानबूझकर हिला रहे थे केबल ब्रिज, प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाई दहशत के लम्हों की दास्तां

Mon, 31 Oct 2022 09:10 AM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरबी Published by: कुमार सम्भव जैन Updated Mon, 31 Oct 2022 09:10 AM IST
सार

विजय के मुताबिक, जब वह और उनके परिजन पुल पर पहुंचे तो कुछ युवक जानबूझकर पुल को जोर-जोर से हिला रहे थे। इससे आने-जाने वालों को काफी दिक्कत हो रही थी।

विज्ञापन
Gujarat Bridge Collapse: Morbi Cable Bridge Collapsed Know All About Accident and Deaths News in Hindi
गुजरात के मोरबी में हुआ दर्दनाक हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अहमदाबाद के रहने वाले विजय गोस्वामी और उनके परिवार ने मोरबी में हादसे को बेहद करीब से महसूस किया। यूं कह लीजिए कि मौत उन्हें बस छूकर निकल गई। दरअसल, विजय मोरबी में केबल ब्रिज टूटने के प्रत्यक्षदर्शी हैं और हादसे से कुछ देर पहले ही पुल से बाहर निकल आए थे। विजय और उनके परिवार की जुबानी जानते हैं दहशत के उन लम्हों की दास्तां...

विज्ञापन

हादसे में बाल-बाल बचे विजय

विजय ने बताया कि वह रविवार (30 अक्तूबर) दोपहर के वक्त अपने परिवार के साथ मोरबी के केबल ब्रिज पर गए थे। उस वक्त पुल पर काफी लोग मौजूद थे। किसी अनहोनी के डर से वह पुल के आधे रास्ते से ही लौट गए। कुछ घंटे बाद विजय का डर सही साबित हुआ और वह पुल टूट गया। इस हादसे में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है। 

विज्ञापन

विजय ने बताई आंखों देखी

विजय के मुताबिक, जब वह और उनके परिजन पुल पर पहुंचे तो कुछ युवक जानबूझकर पुल को जोर-जोर से हिला रहे थे। इससे आने-जाने वालों को काफी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में विजय को लगा कि इस पुल पर रुकने में खतरा हो सकता है। इसके चलते वह और उनके परिजन बिना आगे बढ़े पुल से लौट आए। विजय ने बताया कि उन्होंने इस बारे में पुल के स्टाफ को भी जानकारी दी थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली की छुट्टी मनाने गए थे विजय

विजय ने बताया कि वह दिवाली की छुट्टियां मनाने के लिए परिवार के साथ मोरबी गए थे। विजय के मुताबिक, युवकों के जानबूझकर पुल हिलाने से वहां बिना किसी सहारे के खड़े रहना आसान नहीं था। मैंने इस बारे में पुल के कर्मचारियों को बताया, लेकिन उनका ध्यान ज्यादा से ज्यादा टिकट बेचने पर था। कर्मचारियों का कहना था कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई सिस्टम नहीं है। गौरतलब है कि घटनास्थल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कुछ युवक जानबूझकर रस्सी पर लात मारते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed